RS elections: कांग्रेस ने तीनों सीटों जीतने को किया दावा, बंसल-सिंहदेव को बनाया ऑब्जर्वर
जयपुर, o6 जून। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सजग है इसी के मद्देनजर उसने कांग्रेस ने पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को ऑब्जर्वर बनाया है। आपको बता दें कि एक बार फिर से विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला गर्माया हुआ है। खुद सीएम गहलोत ने भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।

तो वहीं जलदाय मंत्री महेश जोशी ने इस बारे में एसीबी को लिखित शिकायत दी है और आशंका व्यक्त की है कि भाजपा काफी बड़े स्तर पर धन-बल का प्रयोग कर सकती है इसलिए उन्होंने एसीबी से अपील की है कि वो इस बारे में गहनता से जांच करे।
कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार ही जीतेंगे।
इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी भाजपा पर इसी तरह का आरोप लगाया था और कहा था कि वो कुछ गड़बड़ करने की फिराक में हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार ही जीतेंगे। मालूम हो कि कांग्रेस ने चुनाव होने तक अपने सभी विधायकों को सेफ करना चाहती है और इसलिए उसने सभी विधायकों को उदयपुर भेज दिया है और ये सभी विधायक उसी होटल में रूके हैं, जहां पिछले महीने कांग्रेस का चिंतिन शिविर लगा था। कांग्रेस विधायकों को लेकर किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
गौरतलब है कि पार्टी ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव में उतारा है। चुनाव 10 जून को होंगे,उस दिन देश के 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications