Rajya Sabha Elections 2022: निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन BJP ने ही करवाया है: पायलट

जयपुर, 02 जून। दस जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की माथा-पच्ची जारी है तो वहीं इस चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए पायलट ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार ही जीतेंगे। हमें हर हाल में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्णय पर खरा उतरना है।कांग्रेस पार्टी के विधायक अपना वोट सबको दिखाकर डालेंगे।

Rajya Sabha Elections 2022: निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन BJP ने ही करवाया है: पायलट

यही नहीं निर्दलीय उम्मीदवार के बारे में पायलट ने कहा कि सबको मालूम है कि वो कौन हैं, पूरी तरह से स्पष्ट है कि उनका नामांकन BJP ने ही कराया है लेकिन फिर भी बीजेपी 82 नंबर तक नहीं पहुंच पाएगी। 70-71 तक ही सीमित रहेगी। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर पांचवें उम्मीदवार निर्दलीय हैं लेकिन वो असल में भाजपा के ही हैं। मालूम हो कि कांग्रेस ने चुनाव होने तक अपने सभी विधायकों को सेफ करना चाहती है और इसलिए उसने उन्हें उदयपुर भेजने का फैसला किया है।

वासनिक, तिवारी और सुरजेवाला मैदान में

मालूम हो कि पार्टी ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव में उतारा है। आपको बता दें कि ये तीनों ही कांग्रेस से नामचीन चेहरे हैं तो वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

सीएम गहलोत ने कही थी ये बात

इससे पहले सीएम गहलोत भी भाजपा पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भाजपा को पता चल गया है कि उसकी हार होने वाली है और इसी कारण वो फिर से 15 साल पुराना वाला गंदा गेम खेल रही है लेकिन वो हॉर्स ट्रेडिंग में कामयाब नहीं हो पाएगी, कांग्रेस के सारे विधायक ईमानदार हैं और वो पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। दस जून को होने वाले चुनाव मे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान की सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+