राजस्थान में फिर से 'पेपर लीक', RPSC सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा रद्द

राजस्थान में सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिस वजह से अभ्यर्थियों में काफी गुस्सा है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भी सरकार पर हमलावर हैं।

exam

ऐसा लग रहा कि राजस्थान में कोई भी परीक्षा बिना विवाद के पूरी नहीं हो सकती है। अब आरपीएससी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा निरस्त की है, क्योंकि इस परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। इसके साथ ही मामले की जांच पुलिस और एसओजी को दे दी गई। इस केस में प्रारंभिक जांच के दौरान ही कई गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन पेपर रद्द होने से अभ्यर्थी गुस्से में हैं, जिस वजह से कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ।

दरअसल आरपीएससी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा अलग-अलग जिलों में आयोजित करवाई थी। शनिवार सुबह 9 बजे से सामान्य विज्ञान का पेपर था, जिसको देने अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंच भी गए थे। सूत्रों के मुताबिक उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी लगा रखी थी। तभी वहां पर एक बस पहुंची, जो जालोर की ओर से आ रही थी। उसमें 40-45 परीक्षार्थी और शिक्षक मौजूद थे। जांच करने पर अंदर एक पेपर मिला, जब उसे आरपीएससी के पेपर से मिलाया गया तो वो पूरी तरह से मैच हो गया।

आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने आरपीएससी को पेपर लीक होने की बात बताई। जिस वजह से परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

जमकर हुआ हंगामा
पेपर लीक होते ही अभ्यर्थियों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया। इस वजह से कई परीक्षा केंद्रों पर हंगामे की खबर है। अजमेर में पुरानी मंडी स्कूल सेंटर पर अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कई लोग कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन करने पहुंचे और एसपी को ज्ञापन दिया।

सीट पर बैठ गए थे अभ्यर्थी
सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री करवाकर उन्हें तय सीट पर बैठा दिया गया था। जब पेपर बांटने की बारी आई, तो पता चला कि पेपर लीक हो गया है। पेपर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर भी काफी सर्कुलेट हुआ।

बेनीवाल ने साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर विपक्षी दल गहलोत सरकार पर हमलावर हैं। मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हमारे राज्य में पेपर लीक एक परंपरा बन गई है। इसकी वजह आरपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ये बताएं कि राज्य में पेपर लीक होना कब बंद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+