RPSC: 905 पदों पर होगी RAS 2023 भर्ती परीक्षा, जानिए आवेदन से एग्जाम तक की पूरी डिटेल
RPSC RAS recruitment exam 2023 for 905 posts: आरएएस 2023 की परीक्षा सितंबर व अक्टूबर में आयोजित हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई।
RAS Exam 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 की भर्ती निकाल दी है। RAS 2023 Exam कुल 905 पदों के लिए होगी, जिसमें 424 पद राज्य सेवा और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं।
आरपीएससी संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता के अनुसार आरएएस भर्ती परीक्षा सितंबर व अक्टूबर में आयोजित करवाई जाएगी।

आरएएस भर्ती परीक्षा 2023 के फार्म भरने के लिए अथ्यर्थी को आरपीएससी की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल के सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा
खास बात यह है कि पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकंडरी/समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ के विवरणों का डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी की प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन करना संभव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications