कौन थे RPS राजेंद्र गुर्जर? जिनकी एक्सीडेंट में चली गई जान, बैचमेट महिला DSP अंजलि चला रही थीं कार
RPS Rajendra Gurjar: राजस्थान पुलिस में शोक की लहर है। बहादुर आरपीएस अफसर राजेंद्र गुर्जर को खो दिया। कार एक्सीडेंट में इनकी मौत हो गई। ये राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला के गांव गोविंदपुरा के रहने वाले थे।
गांव गोविंदपुरा में उनको अंतिम विदाई दी गई। आरपीएस राजेंद्र गुर्जर की शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने राजेंद्र गुर्जर जिंदाबाज के नारों से आसमां गूंजा दिया। सीकर सांसद स्वामी सुमेदानंद स्रस्वती ने भी शव पर पुष्प अर्पित किए।

बता दें कि 15 दिन पहले ही कोटा में आरएसी सेकंड बटालियन में पोस्टिंग मिली थी। गुरुवार को वे कोटा से चित्तौड़गढ़ के बेगूं आए हुए थे। बस से कोटा आना था, मगर बस छूट गई थी। सुबह उनकी बैचमेट आरपीएस अंजलि सिंह कार से कोटा आ रही थीं। अंजलि सिंह चित्तौड़गढ़ में डीएसपी हैं।
रास्ते में कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर धनेश्वर के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रोले और कार की टक्कर हो गई। कार अंजलि चला रही थीं। जबकि राजेंद्र गुर्जर बगल की सीट पर बैठे थे। पुलिस का कहना है कि ट्रक ने उनकी कार के पीछे टक्कर मार दी थी।
ट्रक की टक्कर के बाद कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दोनों अफसर उसमें फंस गए। राजेंद्र गुर्जर की मौत हो गई जबकि अंजलि को गंभीर रूप से घायलावस्था में कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
आरपीएस अंजलि मूलरूप से बारां जिले के अटरू की रहने वाली हैं। उनके परिजन कोटा में रहते हैं। अंजलि बस्सी (चित्तौड़गढ़) थानाधिकारी के पद पर भी दो माह रही थीं। वह बेगूं में बैचमेट आरपीएस को बस स्टैण्ड तक छोड़ने आई थीं। बस छूटने के कारण उन्हें कोटा छोड़ने आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications