दौसा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसी महिला, आरपीएफ के जवानों ने बचाया, देखें वीडियो
दौसा, 17 मई। राजस्थान के दौदा रेलवे स्टेशन पर बीती शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला यात्री प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गई। हालांकि उसे बचा लिया गया, मगर सीसीटीवी कैमरे में यहां वाक्या रिकॉर्ड हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

दरअसल, देर शाम दिल्ली से अहमदाबाद जा रही आश्रम एक्सप्रेस दौसा रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकी। उसी दौरान एक परिवार जिसने रिजर्वेशन करवा रखा था ट्रेन के एक डिब्बे में चढ़ रहा था। तभी ट्रेन चालू हो गई। परिवार के सभी सदस्य तो ट्रेन के डिब्बे में सवार हो गए, लेकिन उनमें से एक महिला डिब्बे में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म पर गिर गई।
उस वक्त महिला का पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया, लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उस महिला को बचा लिया। जवानों ने तुरंत महिला को साइड में किया। फिर उसे सही सलामत ट्रेन के डिब्बे में बैठाया।












Click it and Unblock the Notifications