Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद में निर्माणाधीन धर्मशाला की गिरी छत, 4 की मौत, 13 घायल
Rajasthan News: राजस्थान की धार्मिक नगरी राजसमंद में एक निर्माणाधीन धर्मशाला की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं करीब 13 जने गम्भीर घायल हो गए है।
जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवर लाल ने बताया कि देर रात 11 बजे नाथद्वारा के सिसोदा गांव में मेघवाल समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला की छत गिर गई थी, जिसमें छत के मलबे में 12 से 13 लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी।
सूचना पर तुरंत ही ग्राम पंचायत की टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जिनमें 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के कारणों को लेकर बताया कि बिते दिन छत के सपोर्ट सिस्टम बल्लियां,फंटे हटाए गए थे देर शाम को ही सामाजिक लोग साफ सफाई और सामाजिक कार्यों के लिए आए हुए थे तब ही यह हादसा हो गया।
हादसे की सूचना मिलके ही जिला कलेक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉक्टर हेमंत बिंदल,उपखंड अधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला लोगों को बाहर निकाला।
Rajasthan News: राजसमंद में गिरी छत, 4 की मौत, 13 घायल pic.twitter.com/BCjDsRIXIs
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 30, 2024
जानकारी यह भी सामने आई है कि मेघवाल समाज के मंदिर में कुछ दिन पहले छत डाली गई थी। बीते सोमवार की देर शाम को छत गिरने से 13 लोग दब गए थे, मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications