धौलपुर : बेटी की शादी में छत ने खुशियों को यूं बदल दिया गम में, मच गई चीख पुकार
धौलपुर। लाडो शादी की तैयारियां चल रही थीं। ननिहाल पक्ष भात लेकर आया। घर का कोना-कोना खुशियों से सराबोर था। इस बीच छत भरभराकर गिर गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। दस महिला-बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना राजस्थान के धौलपुर जिले की है।

घायल महिला और बच्चों को बाहर निकाला। जिन्हें 108 एम्बूलेंस की मदद से बाड़ी के सरकारी चिकित्सालय पर भर्ती कराया। डॉ.राजीव गोयल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। तीन महिला और दो बच्चों की नाजुक हालत होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर धौलपुर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications