Rajasthan: बेटी सेजल की प्रेम कहानी में तबाह हुआ परिवार, मां-बाप ट्रेन से कटे, इकलौता भाई लापता
राजस्थान के पाली में कॉलेज छात्रा सेजल ने प्रेमी रोहित से लव मैरिज के बाद एसपी के समक्ष पहुंचकर परिवार से सुरक्षा मांगी। सदमें मां-बाप ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
सीमा हैदर व अंजू की बॉर्डर पार वाली लव स्टोरी के बीच राजस्थान के पाली जिले में ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें कॉलेज छात्रा सेजल ने अपने प्रेमी रोहित से रिश्ता जोड़ने के चक्कर मां-बाप व भाई के रिश्ते को खो दिया।
कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा की इंटरकास्ट मैरिज के बाद सदमे में उसके माता-पिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी जबकि इकलौता भाई लापता है। मामला राजस्थान के पाली जिला मुख्यालय पर पुराना हाउसिंग बोर्ड का है।

यहां के 55 वर्षीय अशोक व्यास व उनकी पत्नी मीना देवी ने मंगलवार सुबह नौ बजे घुमटी के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों का एक सुसाइड नोट में मिला, जिसमें बेटी सेजल के लव मैरिज से आहत होकर यह खौफनाक कदम उठाने के बारे में लिखा है।
दरअसल, अशोक व्यास की बेटी सेजल सोमवार सुबह कॉलेज जाने की कहकर घर से निकली थी। दोपहर को वह अपने प्रेमी रोहित गौरी के साथ पाली एसपी ऑफिस पहुंची और परिवाद देकर प्रेम विवाह की जानकारी देने के साथ ही परिजनों से सुरक्षा की मांग की।
इस पर पुलिस ने सेजल के माता-पिता को एसपी ऑफिस बुलाया। माता-पिता बेटी के सामने इज्जत बचाने के लिए गिड़गिडाते रहे और बेटी ने उनको पहचानने तक से इनकार कर दिया। उसने तो यहां तक कहा कि मां-बाप को इज्जत पसंद है और उसे प्रेमी रोहित।
बेटी इस तरह के रवैये से अशोक और उनकी पत्नी मीना को गहरा सदमा लगा। दोनों मंगलवार सुबह अपने बेटे को बस में बैठाकर कहीं दूसरी जगह भेज दिया और फिर दोनों खुद ट्रेन से कट गए। बेटा कहां गया किसी को पता नहीं। तीनों के मोबाइल घर पर पड़े मिले।
अशोक ने सुसाइड नोट में लिखा कि बेटी के दूसरी जाति के लड़के से शादी करने से आहत हैं। बेटा गौरव घर छोड़कर चला गया। वह बहुत लायक है। उसे ईश्वर खूब तरक्की दे। मेरे भाई-भाभी और साल-साली से उम्मीद करता हूं कि उसका ख्याल रखें। पुलिस-पुलिस बेटे को परेशान नहीं करें।












Click it and Unblock the Notifications