राजस्थान: सरकार का विरोध करते हुए रोडवेज कर्मियों ने कराया मुंडन, अदा की तेरहवीं की रस्म भी
अजमेर। राजस्थान में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल पिछले 13 दिन से लगातार चल रही है। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी रोजाना नए-नए अंदाज में राजस्थान की भाजपा सरकार का विरोध कर रहे है। शनिवार को रोडवेज कर्मियों ने मुंडन करया और मुख्यमंत्री वसुधरा राजे व परिवहन मंत्री युनूस खान की तेरहवीं की रस्म अदा की। रोडवेज कर्मियों ने मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

राजस्थान सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में रोडवेज कर्मी काम का बहिष्कार किए हुए हैं। ऐसे में पिछले 13 दिन से रोडवेज की बसों का चक्का जाम है। बसों के पहिए रुकने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा है। रोडवेज की एटक यूनियन के सचिव अनिल कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार जान बूझकर हड़ताल को आगे बढ़ा रही है और लोक परिवहन व निजी बसों से कमीशन प्राप्त करके चुनाव के लिए राशि एकत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री युनूस खान के तेरहवीं की रस्म अदा की। रोडवेज कर्मियों ने मुंडन भी करवाया और हवन-पूजन भी किया।
मंत्री के बयान पर पलटवार
एटक सचिव कटारिया ने परिवहन मंत्री युनूस खान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के कहने में यह हड़ताल नहीं चल रही है। सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से शांतिपूर्वक मांग कर रहे थे। गत 27 जुलाई को समझौता वार्ता करके मांगे पुरी करने का आश्वासन दिया गया जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications