Ritu Banawat Viral Video: राजस्‍थान में कौन हैं MLA ऋतु बनावत, जिनका अश्‍लील Deepfake वीडियो वायरल हो रहा

Ritu Banawat MLA Bayana: राजस्‍थान में नेताओं के अश्‍लील वीडियो वायरल होने का सिलसिला थम नहीं रहा। पहले मेवाराम जैन, फिर कांग्रेस नेता का बेटा और अब विधायक डॉ. ऋतु बनावत।

दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि उसमें दिख रही महिला विधायक ऋतु बनावत हैं। यह डीपफेक तकनीक से बनाया गया है। हालांकि वन इंडिया हिंदी टीम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

Ritu Banawat Deepfake Video

राजस्‍थान के भरतपुर जिले के बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि सोशल मीडिया पर एक अश्‍लील वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसी उनकी फोटो लगाकर कोशिश कर रहा है कि वीडियो उनका है। जबकि विधायक का वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है।

विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने कहा कि वीडियो के माध्‍यम से उनकी राजनीतिक व सामाजिक छवि धुमिल करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो का पूरी तरह से खंडन करते हुए विधायक ने कहा कि जब मुझ जैसे जनप्रतिनिध के साथ हो रहा तो आम महिला के साथ क्‍या ही हाल होता होगा?

विधायक बनावत ने भरतपुर पुलिस प्रशासन व राजस्‍थान सरकार से मांग की कि ऐसे वीडियो वायरल करवाने वालों के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लिया जाना चाहिए। ताकि यह संदेश दिया जा सके कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain: जब मेवाराम जैन बोला-'मैं कैसा हूं? आप मेरे VIDEO देख लो, मैं विचलित नहीं होने वाला'

बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में किसी अन्य महिला के न्यूड फोटोज के साथ विधायक ऋतु बनावत का फोटो जोड़ दिया गया है। इस संबंध में बनावत ने भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को लिखित शिकायत दी है। विधानसभा पहुंचकर स्पीकर वासुदेव देवनानी को भी इस मामले में शिकायत की है।

Ritu Banawat Viral Video

Dr Ritu Banawat Biography in Hindi

डॉ. रितु बनावत का जन्‍म 25 जनवरी 1984 को हुआ। 39 वर्षीय रितु बनावत ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर जिले की बयाना सीट पर निर्दलीय जीत दर्ज दर्ज की।

रितु बनावत ने विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अमर सिंह को 105749 वोटों से हराया। रितु बनावत पहली बार जीती हैं जबकि अमर सिंह पहले भी विधायक रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+