Rajya Sabha Elections: राजस्थान से कांग्रेस की सोनिया गांधी पहुंची राज्यसभा,भाजपा से भी पहुंचे यह नेता,जानिए

RajySabha Election: राजस्थान में राज्यसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए। कांग्रेस से सोनिया गांधी और भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया के साथ मदन राठौड़ का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल राज्यसभा चुनाव में राजस्थान की तीन सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस की एक और भाजपा की दोनों सीटों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

results-of-three-seats-of-rajya-sabha-elections-in-rajasthan-declared-sonia-gandhi-from-congress-an

कांग्रेस से सोनिया गांधी के निर्विरोध निर्विचित होने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बधाई दी है। निर्वाचन अधिकारी से निर्विरोध निर्वाचन प्रमाण पत्र लेते हुए खुशी जाहिर की है।

नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस नहीं लेने के बाद राज्य निर्वाचन विभाग ने तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं आई प्रमाण पत्र लेने

नामांकन वापस लेने की समयावधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन विभाग ने तीनों उम्मीदवारों को विजय घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए है।

खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया अपना प्रमाण पत्र लेने खुद पहुंचे। जबकि सोनिया गांधी की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सर्टिफिकेट लिया।

बता दें कि कांग्रेस से एक मात्र उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी ने 14 फरवरी और भाजपा के मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया ने 15 फरवरी को नामांकन भरा था।

इन तीनों के अलावा अन्य किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि तीनों निर्वाचन निर्विरोध विजयी घोषित होंगे।

अगर चौथा उम्मीदवार मैदान में होता तो 27 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया होती, लेकिन नामांकन दाखिल होने तक सिर्फ तीन ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

वहीं, नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक किसी प्रत्याशी के नामांकन वापस नहीं लेने के बाद तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राजस्थान की तीन सीटों पर परिणाम के बाद भी राजस्थान से राज्यसभा में कांग्रेस का बहुमत बरकरार है। राज्यसभा की 10 सीटों में से कांग्रेस के पास 6 और भाजपा के पास 4 सीटें हैं।

बता दें कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने विधायक बनने के बाद राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद एक सीट खाली हो गई थी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 3 अप्रैल, 2024 को पूरा होगा।

उधर भाजपा के राज्यसभा सांसस निर्विरोध निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांसद चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ का स्वागत कर बधाई दी है।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन पर एक दूसरे को मिठाई खिला बधाइयों का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+