Rajasthan News: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर क्या बोल गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ?

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया है। CAA के लागू होते ही नागरिकता का इंतजार कर रहे हजारों लोगों की राह खुल गई है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बयान जारी कर रहा है कि विस्थापितों को सम्मान पूर्वक जीवन और संरक्षण देने के लिए है नागरिकता संशोधन कानून।

regarding-citizenship-amendment-act-bjp-state-president-cp-joshi-said-it-is-effective-for-refugees

सीपी जोशी ने कहा कि पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए भारत ही एक मात्र शरणस्थली है। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैलाकर मुस्लिम समाज में भय का वातावरण बना रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पड़ोसी मुस्लिम देशों के विस्थापित एवं प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीवन देने का वादा किया था।

देश का जनमानस पूरी तरह से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में है। जनता ने विशाल जनादेश देकर इसका समर्थन किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, बाहर से आए हुए विस्थापित बंधुओं को सम्मान पूर्वक जीवन और संरक्षण देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही।

नागरिकता संशोधन कानून 2019, तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है।

इस कानून में किसी भी भारतीय, चाहे वह किसी मजहब का हो, की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर यह कानून 50 साल पहले ही बन गया होता तो आज यह इतनी बड़ी समस्या नहीं होती।

1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन के लिए भी कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस फिर से देश में विभाजन की राजनीति कर रही है वह नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैलाकर मुस्लिम समाज में भय का वातावरण बना रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पड़ोसी मुस्लिम देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए भारत ही एकमात्र शरण स्थली है। नागरिकता संशोधन कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक बंधुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

पड़ोसी देशों में 1947 के समय हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या की वर्तमान जनसंख्या से तुलना करें तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है। 1947 में पाकिस्तान में 20 प्रतिशत से अधिक हिंदू एवं अन्य समुदाय के लोग थे आज उनकी जनसंख्या 2 प्रतिशत से भी कम हो गई है।

पाकिस्तान में सैकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया गया और हिंदुओं का हिंसा के बल पर धर्म परिवर्तन किया गया, हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सार्वजनिक वक्तव्यों में अभद्रता की सारी सीमाओं को लांग रहे हैं। देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस की मानसिकता एवं चिंतन है।

अब समय आ गया है टुकड़े-टुकड़े गैंग और तुष्टिकरण की कांग्रेसी विचारधारा को समूल नष्ट किया जाए। देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा यह विचारधारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+