राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने REET Mains के लेवल-1 का रिजल्ट किया जारी, 41,546 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
REET Mains Level 1 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल-1 की परीक्षा के नतीजे धोषित कर दिए हैं। रजिस्टर उम्मीदवार REET Mains Level 1 का रिजल्ट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

REET Mains Level 1 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने 26 मई 2023 को रीट मेन्स के लेवल 1 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जो राजस्थान टीचर्स एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन लेवल -1 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरईईटी मेन्स लेवल 1 रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर देख सकते हैं।
इस साल कुल 41,546 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 38,280 उम्मीदवार गैर-टीएसपी (आदिवासी उप-योजना) क्षेत्र से हैं, जबकि 3,266 उम्मीदवार टीएसपी क्षेत्र से हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ बोर्ड ने REET 2023 कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जाना होगा। डीवी राउंड और जिला आवंटन के बाद 19,192 उम्मीदवारों को गैर-टीएसपी क्षेत्र में और 1,808 उम्मीदवारों को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी।
REET Mains Result 2023: कैसे चेक करें रिजल्ट
1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2: होमपेज पर, REET Mains Level 1 Result 2023 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3: लिंक पर क्लिक करने के बाद नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
4: पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर देखें।
5:REET रिजल्ट पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट रख लें।
लेवल -2 के अलग-अलग विषयों के नतीजे 15 जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है। लेवल 1 (प्राथमिक कक्षा के शिक्षकों) के लिए रीट 2023 परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
लेवल 2 पदों (उच्च प्राथमिक शिक्षकों) के लिए परीक्षा 25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को को आयोजित की गई थी। पपीक्षा दो पालियों में, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications