Rajasthan: रवनीत सिंह बिट्टू होंगे राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी, आज करेंगे नामांकन
Rajya Sabha Elections: राजस्थान में राज्यसभा का एक सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। आज भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।
राज्यसभा चुनाव में राजस्थान की एक सीट पर नया राज्यसभा सदस्य चुना जाना है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है।

बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे, हालांकि बिट्टू लोकसभा चुनाव हार गए थे। लेकिन फिर भी मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था।
रवनीत सिंह बिट्टू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपकों बता दें कि राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।
रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सांसद बनना तय
विधानसभा चुनाव 2023 में मिली जीत के बाद भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है। विधायकों के गणित के हिसाब से इस बार राजस्थान की सीट बीजेपी के खाता में जाना तय लग रहा है।
राजस्थान में भाजपा के 114 विधायक हैं। हालांकि कांग्रेस ने राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। ऐसे में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राजस्थान का राज्यसभा सांसद बनना लगभग तय है।
मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनावों में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
उन्हें पार्टी ने लुधियाना लोकसभा से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद भी उनकों मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था ऐसे में उनकों राज्यसभा भेजना पार्टी के लिए जरूरी था।
राजनीतिक जानकारों की माने तो जिन 9 राज्यों की 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं, उनमें पंजाब शामिल नहीं है। पंजाब की 7 राज्यसभा सीटें 2028 से पहले खाली भी नहीं होंगी।
हरियाणा और राजस्थान पंजाब के पड़ोसी राज्य हैं, जहां राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, ऐसे में पार्टी यहां से बाहरी की जगह स्थानीय प्रत्याशी को ही टिकट देना पार्टी के लिए जरूरी था, यही वजह है कि पार्टी रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया।












Click it and Unblock the Notifications