Ravindra Singh Bhati: हॉट सीट बाड़मेर में रविंद्र भाटी के साथ धांधली? बोले'EVM में मेरे नाम पर लगा दी पट्टी'
Ravindra Bhati Chunav News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने चुनाव गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।
रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'बायतु विधानसभा के अंदर मेरे एजेंटों को बूथों से बाहर निकाला जा रहा है और वोटिंग मशीन पर मेरे नाम पर पट्टी लगाई जा रही है। यह कैसा लोकतंत्र है? आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा है?

रविंद्र सिंह भाटी ने गंभीर आरोप लगाने के अलावा बाड़मेर पुलिस के साथ हो रही बहस का वीडियो शेयर किया है। हालांकि रविंद्र भाटी के आरोपों को पुलिस ने खारिज किया है। पुलिस व प्रशासन ने कहा कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। पुलिस मोबाइल पार्टी, सुपरवाइजरी अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण/निरीक्षण कर रहे है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा कैलाश चौधरी, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल व निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बीच कड़ा मुकाबला है। रविंद्र भाटी शिव सीट से निर्दलीय विधायक हैं। पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गए।
सुबह 11 बजे कहां कितना प्रतिशत मतदान?
अजमेर- 24.43, बांसवाड़ा-30.04, बाड़मेर-29.58, भीलवाड़ा-25.15, चित्तौड़गढ़-26.48, जालोर-सिरोही-28.50, झालावाड़-बारां-28.88, जोधपुर-25.75, कोटा-28.30, पाली-24.62, राजसमंद-25.58, टोंक-सवाई माधोपुर-24.00, उदयपुर-27.46












Click it and Unblock the Notifications