बाड़मेर में बवाल: बालोतरा SP ऑफिस के सामने धरने पर बैठे, सिर्फ एक बात का जवाब चाहते हैं रविंद्र भाटी?

Ravindra Singh Bhati News: राजस्‍थान के बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान के दूसरे दिन 27 अप्रैल को बवाल मचा हुआ है। निर्दलीय प्रत्‍याशी रविंद्र सिंह भाटी ने अपने समर्थकों के साथ बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया है।

बालोतरा राजस्‍थान का नया जिला है, जो अशोक गहलोत सरकार में बाड़मेर से टूटकर नया बना है। यह बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र का हिस्‍सा है। 26 अप्रैल को मतदान के समय कथित रूप से धांधली हुई। रविंद्र सिंह भाटी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई।

Ravindra Singh Bhati Barmer

बालोतरा एसपी कार्यालय के आगे समर्थकों के साथ धरना देकर बैठे रिवंद्र सिंह भाटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कि कल मतदान के समय उन्‍होंने बालोतरा पुलिस और प्रशासन को कई मतदान केंद्रों पर धांधली और मारपीट की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। उनके समर्थकों की गाड़ियां तक जब्त कर ली गईं।

धरनार्थियों को सम्‍बोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उनके मतदाताओं व समर्थकों के साथ मतदान के दौरान मारपीट की घटना पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वे पुलिस और प्रशासन से कल की घटना का जवाब मांगने आए हैं कि आखिर वे किसके दबाव में काम कर रहे हैं।

रविंद्र भाटी ने कहा कि जब तक उनको कल की घटना का जवाब नहीं मिल जाता। तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। चाहे पुलिस उन्‍हें और समर्थकों को गिरफ्तार कर ले। पुलिस ने रविंद्र सिंह भाटी के धरने को देख एसपी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं।

मतदान के दौरान ही रविंद्र सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके धांधली के आरोप लगाए थे। उन्‍होंने लिखा था कि बायतु विधानसभा क्षेत्र में उनके पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया था। ईवीएम पर मेरे नाम के आगे एक लेबल लगा दिया गया ताकि मुझे वोट न मिले। प्रवासियों की गाड़ियों को भी रोक दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+