Ravindra Bhati: राजस्थान के रविंद्र भाटी बिहार के पवन सिंह के लिए मांग रहे वोट, दोनों में क्या कनेक्शन?
Ravindra Bhati Pawan Singh News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से रविंद्र सिंह भाटी फिर चर्चा में आर गए हैं। इस बार चर्चा की वजह बाड़मेर-जैसलमेर नहीं बल्कि बिहार की काराकाट लोकसभा सीट है।
काराकाट सीट से भोजपुरी स्टार पवन निर्दलीय मैदान में उतरे हुए हैं। रविंद्र सिंह भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे जनता से अपील कर रहे हैं कि बिहार की काराकाट सीट पर पवन सिंह के पक्ष में मतदान करें।

रविंद्र सिंह भाटी वीडियो में बिहार व काराकाट की जनता को नमन करते हुए कह रहे हैं कि 'बड़े भाई पवन सिंह की आवाज देश के कोने-कोने में जा रही है। काराकाट की जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद दें। उन पर विश्वास जताएं। उन्हें भारी बहूमत से जीत दिलवाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजें।'
रविंद्र सिंह भाटी ने पारिवारिक कार्यक्रम में व्यवस्त होने के कारण बिहार के काराकाट पहुंचकर पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पाने के लिए माफी भी मांगी। साथ ही रविंद्र सिंह भाटी ने विश्वास दिलाया कि वे पवन सिंह के विजयी जुलूस में जरूर शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि रविंद्र सिंह भाटी और पवन सिंह के चुनाव में कई समानताएं हैं। लोग इसे दोनों के तगड़ा कनेक्शन मान रहे हैं। भाटी और सिंह भाजपा से टिकट से मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव मैदान में कूद गए। दोनों की चुनावी सभाओं और नामांकन रैली में ऐतिहासिक जनसमूह उमड़ा है। दोनों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया।
दरअसल, आम चुनाव 2024 के दूसरे में बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है जबकि बिहार की काराकाट सीट पर सातवें व आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा। बाड़मेर व काराकाट समेत देशभर 543 सीटों पर मतों की गिनती 4 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications