Ravindra Bhati: चुनाव हारकर भी लोगों का दिल जीत रहे रविंद्र सिंह भाटी, VIDEO देखकर आप भी करोगे सैल्‍यूट

Ravindra Bhati Barmer News: चुनाव में हार के बाद अक्‍सर प्रत्‍याशी जनता के बीच से गायब ही हो जाते हैं? इस मामले में रविंद्र सिंह भाटी की कहानी जरा हटकर है। बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2024 में रविंद्र सिंह की हार की चर्चा कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल की जीत से भी ज्‍यादा है।

हार के बावजूद रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर के चौहटन इलाके में जो शानदार कदम उठाया है, वो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। भाटी ने वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई उनको सैल्‍यूट करता नजर आ रहा है।

Ravindra Bhati News

दरअसल, रविंद्र सिंह भाटी व उनकी टीम ने सीमेंट के गरनिया (पानी भरने की वस्‍तु) तैयार करवाए हैं, जिन्‍हें चौहटन समेत विभिन्‍न इलाकों में सार्वजनिक जगहों व जरूरतमंद लोगों के घरों में रखवा रहे हैं। इनमें पानी भरकर रखा जा रहा ताकि पशु-पक्षी प्‍यास बुझा सके।

रविंद्र भाटी ने सोशल मीडिया पर गरनिया का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'पश्चिमी राजस्थान में जल समस्या एक विकट समस्या रही है और इस भीषण गर्मी में जीव जन्तुओं के लिए किए गए इस पुण्यार्थ कार्य हेतु समस्त टीम सदस्यों का हृदय की अनंत गहराइयों से आभार'

रविंद्र भाटी के इस वीडियो पर लोग उनके खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जातिवाद के चक्‍कर अनमोल हीरा खो दिया। यूजर रविंद्र भाटी की हार से दुखी भी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि जोधपुर विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ अध्‍यक्ष से राजनीति में कदम रखने वाले रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर की शिव सीट से निर्दलीय चुनाव जीता।

शिव विधायक रहते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग्‍य आजमाया। इनके सामने कांग्रेस के उम्‍मेदाराम बेनीवाल, भाजपा के कैलाश चौधरी थे। बेनीवाल ने जीत दर्ज की। भाटी दूसरे व चौधरी तीसरे स्‍थान पर रहे।

रविंद्र सिंह भाटी कितने वोटों से हारे?

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के उम्‍मेदाराम को 704,676 व निर्दलीय रविंद्र भाटी को 5,86,500 और भाजपा के कैलाश चौधरी को 2,86,733वोट मिले। बेनीवाल ने 1 लाख 18 हजार 176 वोटों से जीत दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+