जोधपुर में टेलर की दुकान खोलकर ISI के लिए सेना की जासूसी करना चाहता था राशिद

जोधपुर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पकड़े गए आईएसआई के जासूस राशिद ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राशिद राजस्थान के जोधपुर के मिलट्री इलाके में टेलर की दुकान खोलकर जासूसी की फिराक में था। इसके लिए उसने जोधपुर में पूरी तैयारी कर ली थी।

Rashid wanted to spy on army for ISI by opening tellers shop in Jodhpur

उत्तर प्रदेश का रहने वाला राशिद

पकड़ा गया जासूस राशिद अहमद उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय थाना इलाके के चौरहट पड़ाव गांव का रहने वाला है। राशिद अहमद आईएसआई के संपर्क में था। वह अपने मोबाइल से सैन्य ठिकानों के फोटो खींचकर आईएसआई को बेचता है। राशिद अहमद पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की नजर कई दिनों से बनी हुई थी। पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों के नंबर सर्विलांस पर चल रहे थे। उसी में से राशिद का नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ मिला। उसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने एटीएस को सूचना दी।

पाकिस्तान जाकर दो बार ट्रेनिंग ले चुका है राशिद

राशिद पाकिस्तान जाकर दो बार ट्रेनिंग ले चुका है। राशिद के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसमें आईएसआई एजेंटों के नंबर और कई महत्वपूर्ण स्थानों की फोटो व्हाट्सएप से भेजने के सबूत मिले हैं। राशिद ने आर्मी और सीआरपीएफ कैंप के फोटो और वीडियो आईएसआई एजेंटों को भेज पैसे कमाए हैं। वह जल्द ही जोधपुर के मिलिट्री इलाके में टेलर की दुकान खोलने वाला था। इसके लिए उसने जोधपुर में आकर कई लोगों से बातचीत भी कर ली थी। वह यहां रहकर मिलिट्री स्टेशन, बीएसएफ और एयरफोर्स की जानकारी पाकिस्तान स्थित आईएसआई को भेजने की फिराक में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+