Rajasthan: कौन है ये RAS अफसर रामकिशोर मीणा, जो साढ़े 12 लाख के घूसकांड में फंसा
Ram Kishore Meena SDM Kotkasim: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम रिश्वत खोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक उपखंड अधिकारी को पकड़ा गया है, जो साढ़े 12 लाख की घूस मांग रहा था।
एसीबी ने आरएएस अधिकारी व बहरोड़ एसडीएम रामकिशोर मीणा के खिलाफ तीन दलालों के माध्यम से 12.50 लाख रुपए की घूस मांगने के ममाले में केस दर्ज किया है। बहरोड़ से पहले कोटकासिम में उपखंड अधिकारी पद पर था।

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के नवनियुक्त महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर द्वितीय इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि रेवेन्य वाद में फैसला पक्ष में देने की एवज में कोटकासिम के तत्कालीन एसडीएम मीणा ने दलाल ज्ञानीराम बाबा, राजाराम व विक्रम सिंह के माध्यम से 12.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है।
एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम समेत चारों आरोपयिों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एसीबी की अलवर द्वितीय इकाई के डीएसपी परमेश्वर लाल को सौंपी गई है। मंगलवार को एसीबी की टीम कोटकासिम पहुंचकर मामले से जुड़ी फाइल जब्त की।












Click it and Unblock the Notifications