Mahesh Gagoriya RAS: कौन SDM महेश गगोरिया, जो पहली पोस्टिंग में 50 हजार की घूस में ACB से ही भिड़ गया
Mahesh Gagoriya SDM Mandalgarh: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम के सामने उस समय अजीब स्थिति हो गई 50 हजार रुपए की रिश्वत के मामले में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ट्रेप करने पहुंची।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक (कार्यवाहक) हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की कोटा टीम को शिकायत मिली कि न्यायालय उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ में लंबित राजस्व वाद में अस्थायी निषेद्याज्ञा को स्थायी करवाने की एवज में महेश गगोरिया उपखंड अधिकारी मांडलगढ़ द्वारा राहुल धाकड़ तहसीलदार मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा के जरिए से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस कल्याणमल मीणा के सुपरवीजन में एसीबी कोटा टीम के एएसपी विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया और एसपी देशराज गुर्जर की टीम ने ट्रेप के लिए जाल बिछाया।
कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम की भनक लगने पर आरोपी महेश गगोरिया, तहसीलदार राहुल धाकड़ ने परिवादी से मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों द्वारा एसीबी टीम के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की गई। मारपीट व अभद्रता के आरोप में उनके खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में राजकार्य में बाधा का प्रकरण अलग से दर्ज करवाया जाएगा।

कौन है एसडीएम महेश गगोरिया?
बता दें कि महेश गगोरिया राजसमंद के शास्त्रीनगर स्थित शिव कुटीर निवासी भैरूलाल रैगर का बेटा है। ये राजस्थान प्रशासिनक सेवा 2021 बैच के अफसर हैं। आरएएस परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की थी। 4 दिसंबर 1996 को जन्मे महेश गगोरिया की बतौर एसडीएम मांडलगढ़ में पहली पोस्टिंग थी।












Click it and Unblock the Notifications