रणथंभौर में रोहित vs राजकुमार: सड़क पर भिड़े दो मॉनिटर लिज़र्ड, Video में WWF जैसा दिखा नज़ारा!
रणथंभौर नेशनल पार्क के पास का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दो मॉनिटर लिज़र्ड सड़क किनारे एक-दूसरे से ऐसे भिड़ते दिखते हैं, जैसे कोई अखाड़े के दो पहलवान आमने-सामने हों। वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं!
वीडियो को यूट्यूब चैनल N.K. Blogs पर शेयर किया गया है, जिसमें शानदार कॉमेंट्री सुनने को मिलती है। कमेंट्री में कहा गया कि "ऐसा लग रहा है जैसे किसी अखाड़े में दो योद्धा लड़ रहे हों... और एक-दूसरे पर धोबी पछाड़ जैसे दांव मार रहे हों!"

वीडियो में दोनों छिपकलियां गर्दन और पंजों से एक-दूसरे को जकड़ते हुए नजर आती हैं, बार-बार एक-दूसरे को ज़मीन पर पटकती हैं। कमेंट्री करने वाले ने इन 'रेसलर्स' के नाम भी रखे - 'रोहित' और 'राजकुमार', और उनके मूव्स पर स्कोर भी दिए।
राह चलते लोग भी रुक गए ये 'जंगल का WWF' देखने
इसमें एक मॉनिटर लिज़र्ड दूसरे को कस कर पकड़ता है। दूसरा छूटकर जोरदार पटका मारता है। एकदम लाइव फाइटिंग का अनुभव देता है ये वीडियो। कमेंट्री में कहा गया है कि रोहित और राजकुमार एक दूसरे पर धोबी पछाड़ दांव लगा रहे हैं।
जानवरों की यह लड़ाई क्यों होती है?
वन विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी लड़ाइयां आमतौर पर इलाके या साथी पर अधिकार जताने के लिए होती हैं। हालांकि मॉनिटर लिज़र्ड आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन प्रजनन काल में आक्रामक हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications