रमेश बिधूड़ी का दावा: सचिन पायलट के चुनाव पर PAK की नजर, हमास के आतंकी कर रहे एक्सीडेंट का इंतजार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly election 2023) में सचिन पायलट टोंक (Sachin Pilot Tonk) से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri BJP MP Delhi) टोंक में चुनाव प्रभारी हैं
Ramesh Bidhuri Viral Video: राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस वक्त चुनाव प्रचार चल रहा है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने राजस्थान चुनाव के तार पाकिस्तान व आतंक से जोड़े हैं। बिधूड़ी वो ही शख्स हैं, जो पिछले दिनों संसद में बसपा सांसद को उग्रवादी व आतंकवादी कहकर पुकारा था। (वीडियो नीचे)
रमेश बिधूड़ी ने दावा किया है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर पाकिस्तान की नजर है। खासकर राजस्थान की टोंक सीट पर है। रमेश बिधूड़ी ने टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है।

रमेश बिधूड़ी के इस विवादित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिधूड़ी कह रहे हैं कि ''भाई! अजीत जी कह रहे थे कि इस चुनाव पर पूरे देश की नजर है। अजीत भाई राजस्थाप के चुनाव पर पूरे देश की नहीं बल्कि पाकिस्तान की भी नजर है। खासकर लाहौर की।
टोंक में भाजपा के चुनाव प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने दावा किया कि लाहौर की इस बात पर नजर है कि पीएफआई को शरण कौन देता है? PFI के लोग पकड़े जाते हैं। उनको रोटी कौन खिलाता है? टोंक में बैठे लोग खिलाते हैं। इसलिए यहां तो लाहौर की भी नजर है।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि हमको देखना पड़ेगा कि उस दिन 25 तारीख को चुनाव के बाद देश में लडडू बंटने चाहिए या लाहौर में? या पीएफआई के दलालों को यहां बैठने की जगह मिलेगी कि नहीं? यहां पर हमास जैसी आंतकी संगठन भी नजर गढ़ाए बैठा है कि यहां कोई एक्सीडेंट में मारा जाएगा तो नौकरी व 50 लाख रुपए सरकार देती है। जबकि कन्हैया जैसों की हत्या पर 5 लाख रुपए दिए गए।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पर देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर बैठे दुश्मनों की भी नजर है। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं। दूसरी बार मैदान में हैं। भाजपा ने टोंक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को प्रत्याशी बना रखा है।












Click it and Unblock the Notifications