राजस्थान: एयरपोर्ट पर रामदेव का विरोध, लोग बोले- वापस जाओ, काला धन लेकर आओ
नई दिल्ली। रामदेव को राजस्थान में लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बुधवार को राजस्थान के अलवर में एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव को 'रामदेव वापस जाओ, कालाधन लेकर आओ' जैसे नारे सुनने पड़े। रामदेव यहां पतंजलि ग्रामाद्योग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट के बार लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि रामदेव जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तभी बाहर खड़े लोग उनके खिलाफ नारेबाजी करते हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रामदेव को कालाधन लेकर ही आने के बाद ही राजस्थान आने को कहा। आपको बता दें कि राजस्थान में पतंजलि के कई बड़े कार्यक्रमों के लिए कई दिन से राज्य में हैं।
राम रहीम को लेकर बयान
सोमवार को जोधपुर के चोपासनी स्थित एक रिसॉर्ट में पतंजलि की बैठक में भाग लेने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया। बाबा रामदेव ने कहा 'मेरा मानना है कि समाज के हर वर्ग में राम रहीम जैसे लोग हैं चाहें वो मीडिया, कॉर्पोरेट या फिर राजनीति का क्षेत्र ही क्यों न हो। अंतर सिर्फ इतना है कि कोई बेनकाब हो गया है तो कोई अभी पर्दे के पीछे है।'












Click it and Unblock the Notifications