पाक महिला एजेंट के हनी ट्रेप में फंसा बाड़मेर का रामसिंह, पैसों के लालच में भेजी गुप्त सूचनाएं

बाड़मेर, 5 जुलाई। भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले में देश से गद्दारी करने का मामला सामने आया है। बाड़मेर का रामसिंह पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करता मिला है। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हीन ट्रेप में फंसे बार्डर सुरक्षा से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

ramsingh

बता दें कि रामसिंह मूलरूप से बाड़मेर जिले के बिजराड़ पुलिस थाना इलाके के उम्मेदपुरा गांव का रहने वाला है। इनका घर भारत-पाकिस्स्तान सीमा पर दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उम्मेदपुरा में करीब डेढ सौ घरों की आबादी है। पाकिस्तान की महिला एजेंट ने रामसिंह की फेसबुक प्रोफाइल से जानकारी जुटाई और इसे हनी ट्रेप में फंसा लिया। फिर रामसिंह से भारत की सामरिक महत्व की सूचनाएं मंगवा ली। वर्तमान में रामसिंह राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में गत्ते की एक फैक्ट्री में काम करता है। यहां पर छह माह पहले ही काम करने लगा था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसे चूरू जिले से पकड़ा है।

बता दें कि राजस्थान विशेष शाखा जयपुर की टीम व सीआईडी श्रीगंगानगर ने 25 से 28 जून तक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में जलाए गए आपरेशन सरहद अभियान के तहत 27 जून को रामसिंह को पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में पाए जाने पर अपने साथ ले गई।

रामसिंह पर आरोप है कि वह सालभर से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के सम्पर्क में था। इसने भारत पाकिस्तान बॉर्डर की स्थिति, बॉर्डर आउट पोस्ट व सीमावर्ती क्षेत्र की सामरिक महत्व की जानकारी, फोटोग्राफ और वीडियो पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से शेयर करने व उसके बदले पैसे लेना स्वीकारा है।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े लोगों को पाक आईएसआई एजेंसी व्यक्तिगत मैसेज करती है। फिर उन्हें लालच देती है। सोशल मीडिया के जरिए कॉल भी करती है। इसी में कई लोग फंस जाते हैं। इसके बदले में आईएसआई उन्हें रुपए भी देती है। कई लोगों को पाक की महिला जासूस हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+