राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले खतरनाक प्लान लेकर अयोध्या आए सीकर के ये 3 बदमाश, कनाड़ा से मिला था ऑर्डर
Khalistani supporter in Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। सीकर के तीन युवकों को यूपी एटीएस ने पकड़ा है।
दरअसल, अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होनी है। इसको देखते हुए पूरा अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Time Capsule: राममंदिर के 200 फीट नीचे गाड़े जाने वाला 'टाइम कैप्सूल' क्या है?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को अयोध्या में रैकी कर रहे तीन संदिग्या युवकों को पकड़ा है।
मीडिया की खबरों के अनुसार अयोध्या से पकड़े गए तीनों संदिग्ध युवक मूलरूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं। तीनों ही खालिस्तानी समर्थक बताए हैं।
सीकर के रहने वाले ये तीनों खालिस्तानी समर्थक अपनी गाड़ी पर भगवान राम का झंडा लगाकर अयोध्या में घूमकर रैकी कर रहे थे। आरोप है कि ये अयोध्या में बड़ी वारदात की प्लानिंग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishta: 22 को धार्मिक जुलूस में बिना इजाजत DJ पर रोक, हिंदू संगठन बोले-'हम तो बजाएंगे'
अयोध्या से पकड़े तीन खालिस्थानियों समर्थकों की पहचान प्रदीप पूनिया, अजीत व शंकर के रूप में हुई है। राजस्थान पत्रिका में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आरोपी शंकर कनाड़ा में मौजूद खालिस्तानी समथर्क हरमिंदर उर्फ लांडा के सम्पर्क में था।
आरोप है कि हरमिंदर ने शंकर से कहा था कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अयोध्या की रैकी करने को कहा है। साथ ही अयोध्या का नक्शा भी भेजने का आदेश भी दिया था।
अयोध्या से सीकर के तीन बदमाश पकड़े जाने की सूचना यूपी एटीएस ने राजस्थान पुलिस को दी। राजस्थान इंटेलीजेंस के अनुसार आरोपी शंकर हार्डकोर बदमाश है। सीकर में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications