Ram Mandir Pran Pratishta: 22 को धार्मिक जुलूस में बिना इजाजत DJ पर रोक, हिंदू संगठन बोले-'हम तो बजाएंगे'

Ram Mandir Pran Pratishta: अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह 22 जनवरी 2024 होगा, जिसको लेकर देशभर में उत्‍साह का माहौल है।

राम मंदिर बनने की खुशी में देशभर में लोग दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं। धार्मिक जुलूस भी निकाले जाएंगे। इस बीच राजस्‍थान के बूंदी जिले में प्रशासन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के दौरान धार्मिक जुलूस के दौरान बिना इजाजत डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Ram Mandir Pran Pratishta

बूंदी जिला कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में बिना परमिशन डीजे बजाने पर प्रतिबंध के फैसले पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है।

पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने एक बयान जारी कर बूंदी जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि 'हम धार्मिक जुलूस के दौरान डीजे जरूर बजाएंगे। प्रशासन ने रोका तो टकराव के लिए तैयार हैं। इसके लिए भले ही जेल में क्‍यों जाना पड़े।'

एनडीटीवी राजस्‍थान की एक खबर के अनुसार पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने यह भी कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के मौके पर धार्मिक जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अडंगा लगा रहा है जबकि इस अवसर पर डीजे भी बजाएंगे। लड्डू भी बाटेंगे। पटाखे भी फोड़ेंगे और दीया भी जलाएंगे।

खबर यह भी भी कि हिंदू संगठनों ने जिला कलेक्‍टर पर प्रदर्शन करने तक की चेतावनी दी। चेतावनी के बाद बूंदी जिला प्रशासन ने आनन-फानन में शांति समिति की बैठक बुलाकर शांति बनाए रखने की अपील की।

उधर, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बून्दी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा से मुलाकात कर डीजे पर बैन हटाने की मांग की। भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल मालव ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बूंदी जिला प्रशासन डीजे पर प्रतिबंध लगाकर वातावरण को खराब करने पर अड़ा है। आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+