Success Story: सूरत में बेलेंसिंग स्टंटमैन बना गांव झाझड़ का राकेश सैनी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में आया नाम
Rakesh Saini WORKOUT Stuntman Video: इसे खतरों का असली खिलाड़ी कहो या गजब का स्टंटबाज या फिर अपने टारगेट पर 100 फीसदी फोकस रखने वाला। नाम है राकेश सैनी।
इन दिनों राकेश सैनी की सक्सेस स्टोरी गुजरात के सूरत से लेकर राजस्थान के गांव झाझड़ तक में चर्चा में विषय बनी हुइ्र है। वजह ये है कि राकेश ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया।

वनइंडिया से बातचीत में राकेश सैनी ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव झाझड़ से सूरत जाकर रच बस जाने और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद इंडिया गोट टैलेंट में जाने की तैयारियों तक की पूरी कहानी शेयर की।
गांव झाझड़ की नवोड़ी कोठी निवासी राकेश सैनी के जिम में Workout Stunt को आसान भाषा में इतना समझ लो कि ये दांतों से 50 किलो वजह उठा लेते हैं। ये गेंद पर पूरे शरीर का संतुलन बना लेते हैं। ये जरा सी गलती से भी जान पर बन सकती है।
राकेश सैनी ने बताया कि 17 की उम्र में ही वे किसी जान पहचाने वाले के साथ सूरत आ गए थे। शुरुआत में बोईसर में काम किया करते थे। वर्तमान में सूरत में ही दिल्ली के व्यापारी के पास कपड़ों के व्यापारी के पास काम करते हैं। पांच साल ये शौकिया तौर पर वर्कआउट स्टंट कर रहे हैं।
100 में से 52 वीडियो सलेक्ट हुए
राकेश सैनी के अनुसार उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए फॉर्म भरा तो उनकी टीम ने स्टंट वीडियो मांगे। उनको करीब 100 वीडियो भेजे गए, जिनमें से 52 वीडियो सलेक्ट हुए और राकेश का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया। हाल ही प्रमाण पत्र व मेडल भी मिला है।
अब इनकी तैयारी
राकेश कहते हैं कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। वे न केवल इंडिया गोट टैलेंट में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि मौका मिला तो लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स और गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा सकते हैं। इनकी तैयारी भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications