RajySabha Election: राज्यसभा टिकट पर प्रत्याशी चुन्नीलाल ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का प्लान

RajySabha Election: राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा से आज चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

राज्यसभा के दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,उपमुख्मयंत्री प्रेमचंद बैरवा,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित मंत्रीगण और प्रस्तावक विधायक साथ मौजूद रहे।

राज्यसभा से टिकट मिलने पर चुन्नीलाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि "ओबीसी वर्ग में एक अच्छा संदेश जाएगा"

rajysabha-election-today-bjps-chunnilal-and-madan-filed-nomination-cm-bhajanlal-was-present

राज्यसभा उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने आज अपना नामांकन विधानसभा में शुभ मुहूर्त पर ठीक 12:15 बजे दाखिल किया।

पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों ही नेताओं राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाई कमान का आभार जताया।

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। कांग्रेस की ओर से जहां एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

उधर आज भाजपा के उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने गरासिया और राठौड़ को प्रत्याशी बनाकर आदिवासी समाज और ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की है। पार्टी के इस राजनीतिक समीकरण को दोनों ही नेताओं ने स्वीकार भी किया है।

चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि दक्षिणी राजस्थान में कुछ शक्तियां भले ही छोटी हैं, लेकिन उभर रही है, उससे गुमराह हो रहे आदिवासियों को बचाना है।

उधर मदन राठौड़ ने कहा कि ओबीसी वर्ग के साथ सर्व समाज के लिए काम करना है। चुन्नीलाल गरासिया को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने दक्षिणी राजस्थान में अपनी जमीन को मजबूत किया है।

लगातार अपने पैर पसार रही भारतीय आदिवासी पार्टी का तोड़ निकालने की कोशिश बीजेपी ने गरासिया के रूप में की है। गरासिया आदिवासी समाज से आते हैं और समाज के बड़े चेहरे के रूप में भी पहचान रही है।

ऐसे में लोकसभा चुनाव में आदिवासी समाज बीजेपी के पक्ष में आए इस रणनीति के साथ पार्टी ने गरासिया को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए गरासिया ने भी इस बात को स्वीकार किया है की दक्षिणी राजस्थान में कुछ शक्तियां उभर रही है।

वह भले ही छोटी है, लेकिन उनसे आदिवासी समाज भ्रमित हो रहा है। उन्हें इस भ्रम से निकलने का हम मिलकर काम करेंगे।

वहीं भाजपा के राज्यसभा के दूसरे उम्मीदवार मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने अवसर दिया और आज नामांकन दाखिल किया है।

एक चुनौती पूर्ण स्थिति में है उसको हम स्वीकार करते हैं और जो अपेक्षाएं राजस्थान हमसे कर रहा है, हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। हिंदुस्तान के सर्वोच्च सदन में राजस्थान के हितों का ध्यान में रखते हुए निश्चित रूप से अपनी बात रखेंगे।

ओबीसी वर्ग को टिकट देने के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि निश्चित रूप से देखिए एक व्यक्ति वही है, लेकिन पहले और अब की बात में अंतर आ जाता है। पद मिलने के बाद में व्यक्ति की बात में दम आ जाता है, उसे सुना जाता है, उसे माना भी जाता है।

राठौड़ ने कहा कि मैं चार बार जिला अध्यक्ष रहा, कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष रह गया, दो बार विधायक भी रह गया। प्रदेश और देश के काफी हिस्से में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+