RajySabha Elction:भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ राठौड़ ने बोला हमला "सत्ता के बल कांग्रेस करती है हॉर्स ट्रैडिंग"

Rajysabha Elction: राजस्थान से राज्यसभा के चुनावों में भाजपा की ओर से आज दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया।

भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन भरा। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला

rajysabha-election-bjp-leader-rajendra-rathore-rathore-attacked-congress-does-horse-trading-with

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान में कांग्रेस से सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ आयातित प्रत्याशी है।

राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस फिर लेकर आई है आयातित प्रत्याशी

य़ह भी पढ़िए Sonia Gandhi Net Worth: काफी अमीर हैं सोनिया गांधी, राजस्‍थान से राज्‍यसभा चुनाव शपथ पत्र में कितनी संपत्ति?

राजस्थान की तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों में नामांकन दाखिल कर दिया है।

भाजपा ने जहां राजस्थान से दो उम्मीदवार मैदान में उतारे, वहीं, कांग्रेस ने पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया गांधी के नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस आयातित प्रत्याशी लेकर आई है, जिन्हें राजस्थान की भौगोलिक स्थिति की जानकारी तक नहीं है।

इससे पहले भी कांग्रेस ने जिन्हें राज्यसभा सांसद बनाया उन्होंने कभी राजस्थान की एक बार भी आवाज सदन में नहीं उठाई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा के दोनों ही राज्यसभा उम्मीदवारों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

और दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के पास सर प्लस वोट होते हुए भी सिर्फ दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। सत्ता के बल पर हॉर्स ट्रेडिंग करना कांग्रेस की फितरत रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी हॉर्स ट्रैडिंग का काम नहीं किया है। इसलिए भाजपा की ओर से दो उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस आयातित उम्मीदवार को लेकर आई है। सोनिया गांधी को राजस्थान की भौगोलिक स्थिति के बारे में जिनको जानकारी बिल्कुल भी नहीं है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी दोनों जमीनी कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कभी अभिषेक मनु सिंघवी को तो कभी किसी अन्य राष्ट्रीय नेता को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

जिन नेताओं को भी कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है उनकों सदन में पहुंचने के बाद कभी भी प्रदेश को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई है।

अब तक उनका कोई योगदान राजस्थान के विकास में नहीं रहा है। इन सभी नेताओं ने राज्यसभा में कभी राजस्थान के लिए एक शब्द नहीं बोला।

जबकि राजस्थान से गए हुए हमारे भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवारी हो या फिर दूसरे हमारे नेता, उन्होंने सदैव राजस्थान के पक्ष में आवाज उठाई है।

कांग्रेस की ओर से भाजपा के 25 सांसद होने के बाद प्रदेश के विकास को लेकर लगातार उठाये जा रहे सवालों पर पलटवार किया है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के लोग देख रहे हैं बदले हुए राजस्थान की सूरत को, राजस्थान के बढ़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को, राज्य मार्गों को, रेलवे के दोहरीकरण को, बढ़ते हुए हवाई अड्डा को, बदलते हुए रेलवे स्टेशन को।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में हर घर के अंदर पीने का पानी है जल जीवन मिशन के तहत पहुँच रहा है, गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिल रही है।

किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ रुपए उनके खाते में गए , उसके बाद भी उनको नजर नहीं आता है और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि राजस्थान में कुछ नहीं किया तो इसे दुर्भाग्य ही कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+