RS Elections: विधायकों को लेकर स्पेशल विमान से उदयपुर पहुंचे सीएम गहलोत

जयपुर, 05 जून। राज्यसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, कांग्रेस चुनाव के मद्देनजर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने सभी विधायकों के साथ उदयपुर पहुंचे। इन विधायकों की लिस्ट में बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए एमएलए भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सीएम आज अपने विशेष विमान के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। जो विधायक सीएम के साथ उदयपुर पहुंचे हैं, उनके नाम हैं राजेन्द्र गुढ़ा, संदीप कुमार, वाजिब अली, लाल बैरवा और गर्रिाज सिंह मलिंगा।

 Rajya Sabha Elections: BSP से कांग्रेस में आए विधायकों को लेकर स्पेशल विमान से उदयपुर पहुंचे सीएम गहलोत

विधायकों के साथ उदयपुर पहुंचे गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'ये सभी विधायक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए बसपा से आए हैं। हमारे बीच में किसी भी तरह का कोई भी गिला-शिकवा नहीं है। सब एक साथ हैं और हमारे तीनों प्रत्याशी राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे।' उन्होंने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वो अपने गलत मंसूबों में सफल नहीं हो पाएगी। उसका गंदा खेल सबसे सामने आ चुका है।'

जोगिन्दर अवाना और दीपचंद खेरिया एक दिन पहले ही उदयपुर पहुंचे थे

गौरतलब है कि विधायक जोगिन्दर अवाना और दीपचंद खेरिया एक दिन पहले ही उदयपुर पहुंच गए थे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है और इसी कारण अपने विधायकों को सुरक्षित करने के लिए उसने अपने विधायकों को उदयपुर पहुंचाया है। मालूम हो कि ये सभी विधायक उदयपुर के उसी होटल में रूके हैं, जहां पिछले महीने कांग्रेस का चिंतन शिविर हुआ था।

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव 10 जून को होगा, जिनमें कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+