Rajya Sabha ELection 2024: सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा में भेज सकती है कांग्रेस, BJP से कौन जाएगा?
rajya sabha election 2024 rajasthan: राजस्थान में तीन सीटों पर 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव 2024 होंगे। दो सीट भाजपा व एक सीट कांग्रेस के पास है। इस चुनाव में भी राज्यसभा सांसदों की गणित कुछ ऐसी ही रहने वाली है।
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने-अपने उम्मीदवार फाइनल करने की तैयारियां शुरू कर दी है। 15 फरवरी से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। विधायक संख्या बल के हिसाब से दो सीटों पर भाजपा व एक पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार
साल 2024 में कांग्रेस सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा में भेजा जा सकता है। पिछली बार पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को भेजा गया था। हालांकि अगर सोनिया गांधी उम्मीदवार नहीं बनती है। कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी या राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन का भी नाम दौड़ शामिल बताया जा रहा है।
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव राजस्थान 2024 के भाजपा के उम्मीदवारों की दौड़ में पांच नेताओं के नामों पर चर्चा हो रही है।
1. ओमप्रकाश माथुर
ये राजस्थान से पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी रहे हैं।
2. राजेंद्र राठौड़
लगातार सात बार विधायक राजेंद्र राठौड़ साल 2023 को विधानसभा चुनाव चूरू जिले की तारानगर सीट से हार गए। इन्हें लंबा सियासी अनुभव है।
3. अलका गुर्जर
राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली की सह प्रभारी अलका गुर्जर को राज्यसभा में भेजकर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में महिला मतदाताओं को साध सकती है।
4. भूपेंद्र यादव
इनके बारे में खबर है कि राज्सभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो बाबा बालकनाथ के तिजारा विधायक से खाली हुई अलवर संसदीय सीट से इनको लोकसभा चुनाव 2024 में उतारा जा सकता है।
5. सतीश पूनिया
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर की आमेर सीट चुनाव हारने वाली सतीश पूनिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्यसभा में मौका नहीं मिला तो अजमेर, जयपुर ग्रामीण या अन्य किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications