T20 World Cup Final 2024: फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, जानिए कौन जीतेगा इंडिया-अफ्रीका का फाइनल मुकाबला
Rajasthan Phalodi Satta Bazar News : राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार एक बार फिर चर्चाओं में है। इंडिया-अफ्रीका के बीच चल रहे टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबलें में जीत की भविष्यवाणी की है।
राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एक बार फिर बताया है कि दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के फाइनल मुकाबले में कौन जीतने वाला है।
राजस्थान समेत पूरे देश के क्रिकेट प्रेमी आज हो रहे टी 20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखकर उत्साहित हो रहे है। टी-20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है।

इस खिताबी भिड़ंत में पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया का सामना होगा। दूसरी ओर इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर राजस्थान के फलोदी का सट्टा बाजार इस समय काफी गरम है।
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बाजार के भावों के अनुसार टीम इंडिया इस मैच में जीतती दिख रही है।
दरअसल राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार में चर्चा है कि बाजार की टीम इंडिया फेवरेट मानी जा रही है। इससे पहले गुरुवार शाम को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। इसके बाद राजस्थान में भी प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत का जोरदार जश्न मनाया था।
कुछ क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टीम इंडिया 10 साल बाद फाइनल में पहुंची है और अब हम कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में विश्वकप देखना चाहते हैं।
हालांकि, वह विराट कोहली के निराशाजनक प्रदर्शन से चिंतित हैं, लेकिन उनका विश्वास है कि फाइनल मुकाबले में कोहली का बल्ला जमकर चलेगा और टीम इंडिया इतिहास रचेगी।
अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी से सावधान रहना होगा
वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा के प्रशंसकों का कहना है कि वह फाइनल मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी से सावधान रहना होगा क्योंकि अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानी टीम को पूरी तरह से मात दी थी।
नोट- सट्टा बाजार की इन सूचनाओं से वन इंडिया सहमत नहीं है। चर्चाओं के आधार पर यह खबर तैयार की गई है।
T20 World Cup Final 2024: भारतीय टीम की जीत को लेकर यज्ञ, हवन और पूजा, जानिए राजस्थानियों की आस्था












Click it and Unblock the Notifications