देश-दुनिया में सिसायत की भविष्यवाणी करने वाला फलौदी सट्टा बाजार राजस्थान में हो गया फेल ?

Phalodi Satta Bazar : देश और दुनिया की सियासत को अभी भविष्यवाणियों से हिलाने वाला राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार का सिस्टम इस बार फेल होता हुआ नजर आ रहा है। जो सट्टा बाजार कभी एक बार में ही अपने भाव निर्धारित कर यह तय कर देता था कि देश और प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी वो इस बार फेल हो गया।

फलौदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी को फेल हम इसलिए कह रहे है कि इसने हाल ही में हुए राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में लोकसभा चुनावों में सीटों के साथ नेताओं का भाव तय कर यह आंकलन कर दिया कि नतीजे क्या रहने वाले है।

rajasthans-phalodi-betting-market-which-predicts-the-politics-of-the-country-and-the-world-failed

सट्टा बाजार के जानकारों की माने तो इस बार ऐसा पहली बार हुआ है कि जब तीन- चार बार भाव उपर नीचे हो गए हो और किसी एक सीट पर फलौदी सट्टा बाजार अपने भाव जीत या हार के तय नहीं कर पाया हो ।

फलोदी सट्टा बाजार ने हाल ही में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के हरीशचंद्र मीणा और कांग्रेस के सुखबीर जौनपुरिया के रेट खोल दिए हैं।

राजस्थान में 26 अप्रैल को दोनों चरणों के लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका हैं। अब लोगों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश की टोंक-सवाई माधोपुर लोसकभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जीत को लोकर आश्वस्त दिख रहे हैं।

लेकिन राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट को लेकर फलोदी सट्टा बाजार भविष्यवाणियों ने दोनों पार्टियों को चौंका दिया है।

एक तरफ, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 25 सीटों पर कब्जा करने की बात कर रही है, तो वहीं, कांग्रेस भी इस बार बड़े उलटफेर की बिसात बिछा कर बैठी हुई है। हालांकि, राजस्थान में कौन किस सीट पर बाजी मारेगा, यह तो 4 जून को मतगणना के बाद ही तय होगा।

आपकों बता दें कि इस सीट पर बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनापुरिया और कांग्रेस के हरीशचंद्र मीना मैदान पर हैं। लेकिन फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा के सुखबीर जौनपुरिया का रेट 1 रुपये और बीजेपी के हरीश मीणा का रेट भी 1 रुपये लगा रखा है।

आपको बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के आसार उतने ज्यादा होते हैं. लेकिन यहां तो दोनों ही पत्याशियों का रेट एक रुपये लगाया गया है। ऐसे में सट्टे के जानकार मान रहे है कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर फलौदी के सटोरियों का आंकलन नहीं हो रहा है। उनका सिस्टम फेल हो गया है।

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट

कांग्रेस -हरीशचंद्र मीणा 1 रुपए
भाजपा -सुखबीर जौनपुरिया 1 रुपए

हालांकि फलौदी सट्टा बाजार की ओर से राजस्थान की अन्य 24 सीटों पर क्या लग रहा रेट? आप यह भी जान लिजिए और खुद अंदाजा लगाए कि क्या इस बार सिस्टम फेल नहीं हुआ है।

दौसा लोकसभा सीट

भाजपा - कन्हैया लाल मीणा 1.30 रुपये
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा 60-70 पैसे

बांसवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय 80-90 पैसे
कांग्रेस - राजकुमार रोत 1.15 रुपए

नागौर लोकसभा सीट

भाजपा - ज्योति मिर्धा 1.25 रुपये
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल 60-70 पैसे

जोधपुर लोकसभा सीट

भाजपा - गजेंद्र सिंह 20- 25 पैसे
कांग्रेस - करण सिंह 4 रुपए

पाली लोकसभा सीट

भाजपा - पीपी चौधरी 35-40 पैसे
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल 3 रुपए

जालोर लोकसभा सीट

भाजपा - लुंबाराम चौधरी 30-35 पैसे
कांग्रेस - वैभव गहलोत 2.50 रुपए

राजसमंद लोकसभा सीट

भाजपा - महिमा कुमारी 70-80 पैसे
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर 1.20 रुपए

अजमेर लोकसभा सीट

भाजपा -भागीरथ चौधरी 70-75 पैसे
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी 1.50 रुपए

भीलवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा -दामोदर अग्रवाल 80-90 पैसे
कांग्रेस -सीपी जोशी 1.10 रुपए

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट

भाजपा- सी पी जोशी 40-50 पैसे
कांग्रेस - उदयलाल आंजना 1.50 रुपए

उदयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मन्नालाल रावत 60-70 पैसे
कांग्रेस - ताराचंद मीना 1.75 पैसे

कोटा लोकसभा सीट

भाजपा -ओम बिरला 40-45 पैसे
कांग्रेस - प्रहलाद गुंजन 1.60 रुपए

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

भाजपा - दुष्यन्त सिंह 5-10 पैसे
कांग्रेस - उर्मिला जैन भाया 10 रुपए

गंगानगर लोकसभा सीट

भाजपा - प्रियंका बालन 80-90 पैसे
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा 1.24 रुपए

बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल 10 -15 पैसे
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल 8 रुपए

चूरू लोकसभा सीट

भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया 1.25 रुपये
कांग्रेस - राहुल कस्वां 60-70 पैसे

झुझूनूं लोकसभा सीट

भाजपा - शुभकरण चौधरी 1.30 रुपये
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे

सीकर लोकसभा सीट

भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1.50 रुपये
कांग्रेस - अमराराम (CPI) 40-50 पैसे

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

भाजपा - राव राजेंद्र सिंह 70-80 पैसे
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा 1.25 रुपये

जयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मंजू शर्मा 30-35 पैसे
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास 3 रुपए

अलवर लोकसभा सीट

भाजपा - भूपेंद्र यादव 70-75 पैसे
कांग्रेस - ललित यादव 1.40 रुपये

भरतपुर लोकसभा सीट

भाजपा - रामस्वरूप कोली 40-50 पैसे
कांग्रेस - संजना जाटव 1.50 रुपये

डिकम्लेयर- वन इंडिया की टीम किसी भी तरह के सट्टे या जुएं को बढ़ावा देने का काम नहीं कर रही है। बस हमारी कोशिश यही है कि राजस्थान में चल रही चर्चाओं और सूचनाओं को आप तक पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+