Rajasthan: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का घेराव, काफिला रोक सुनाई छात्र-छात्राओं ने सुनाई पीड़ा
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में बदमाशों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहा है। अज भी स्कूल बस में बदमाश चढ़ गए और छात्रों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि छात्राओं के भी कपड़े फाड़ दिए गए।
इसी दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के गुजर रहे काफिले का आक्रोशित लोगों ने घेराव कर रूकवा दिया और मंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई।
छात्रों ने मंत्री बेडम को अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में छात्रों से भरी स्कूल बस में कुछ बदमाश चढ़ गए। बदमाशों ने बस में सवार छात्राओं के कपड़े फाड़ दिए। जब छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो, बदमाशों ने छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। घटना में दो छात्रों के चोटें आई हैं।

उधर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को जमकर पटखार लगाई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है। मंत्री बेडम ने छात्र-छात्राओं और परिजनों को आश्वसत किया कि किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का घेराव pic.twitter.com/QNtcaN7Adp
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 4, 2024
निजी स्कूल के ड्राइवर ने बताया कि आज स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के लिए 2 बजे रवाना हुआ। जिसके बाद बस में एक छात्र कुछ लोगों को कॉल कर रहा था। छात्र उन्हें बस की लोकेशन के बारे में बता रहा था।
जब बस नगला और जयचौली के बीच में आई तो, एक ईको गाड़ी और 3 से 4 बाइक जिस पर जिन पर 15 से 20 लोग सवार थे। उन बदमाशों ने बस को रुकवाया और बस में घुस गए। जिसके बाद जो छात्र बस में फोन पर बस की लोकेशन दे रहा था। वह बदमाशों के साथ मिलकर बच्चियों के कपड़े फाड़ने लगा।
जब बस में सवार अन्य छात्रों ने बदमाशों का विरोध किया तो, फोन करने वाला छात्र और बदमाश सभी छात्रों को पीटने लगे। बदमाशों के पास कट्टे, लाठी, डंडे, पिस्टल, पंच थे।
बदमाशों ने अन्य छात्रों की कनपटी पर पिस्टल तान दी। फोन पर बात करने वाला छात्र पिछले 3 दिन से इन बदमाशों को बस की लोकेशन दे रहा था।
ड्राइवर ने बताया की आज उसे स्कूल से सैलरी मिली थी। बदमाश उन 10 हजार रुपये को भी लूट कर भाग गए। जिसके बाद बस का ड्राइवर छात्र और छात्राओं से भरी बस को लेकर उच्चैन थाने पर पहुंचा।
इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम बयाना से भरतपुर की तरफ आ रहे थे। छात्र, छात्राओं ने उन्हें रोक लिया और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद गृह राज्य मंत्री ने उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications