Rajasthan Budget: राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी कल खोलेगी घोषणाओं का पिटारा,बजट में क्या रहेगा खास?
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार में पहली बार प्रदेश की उपमुख्यमंत्री कोई महिला बजट पेश करेगी। कल 8 फरवरी का दिन राजस्थान के इतिहास में दर्ज किया जाएगा।
राजस्थान में कल उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी प्रदेश सरकार का बजट विधानसभा में पेश करेंगी। इस बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई ।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि भजनलाल सरकार का पहला बजट 8 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकार ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार इस दौरान शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कांत पाठक, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) नरेश कुमार ठकराल और निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा मौजूद रहे।
राजस्थान में कल आने वाले बजट में ढेर सारी उम्मीदें
दरअसल राजस्थान में 20 साल बाद कोई उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री की जगह बजट पेश करने जा रही हैं। राजस्थान के लोग पहली बार वित्त मंत्री दीया कुमारी को बजट पेश करते देखेंगे और घोषणाओं के पिटारे से उत्साहित होंगे।
जानकारों का मानना है कि वित्त मंत्री दीया कुमारी का ये अंतरिम बजट डीजल-पेट्रोल के करों में कमी, नई वैकेंसी, ओल्ड पेंशन स्कीम, राजस्थानी युवाओं के लिए स्टॉर्ट-अप लोन, फॉर्मर्स को बिना ब्याज का लोन, हर घर नल का जल, लखपति दीदी स्कीम और टूरिज्म पर फोकस हो सकता है।
वहीं राजस्थान बजट से प्रदेश के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले जनता से जो वादे किए थे, उन्हें इस बजट में जगह दी जा सकती है।
राजस्थान के अंतरिम बजट में सभी वर्गों पर रहेगा ध्यान
कुछ दिन पहले वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट को लेकर कहा था कि मोदी सरकार ने हमेशा सभी वर्गों पर ध्यान रखा है। राजस्थान के अंतरिम बजट पर भी सभी की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा।
दीया कुमारी ने लिखा था, कि 'नया भारत, नई दिशा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट में पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रमुख घोषणाएं आय के साधन की प्रमुख धुरी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास हेतु प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications