Rajasthan News: बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी एक्शन मूड में, डॉक्टरों पर आज की छापेमार कार्रवाई
Rajasthan IAS Teena Dabi News: राजस्थान में आईएएस टीना डाबी अपने नवाचारों के साथ कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती है। पिछले 24 घंटों में कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर में फैली गंदगी को लेकर एक्शन लिया तो आज सुबह होती डॉक्टरों को लेकर सख्त नजर आई।
Recommended Video
बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने राजकीय अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स द्वारा ड्यूटी टाइम में निजी क्लीनिक, अपने घर और प्राइवेट अस्पतालों में प्रेक्टिस करने की शिकायतों के मामले में कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
जिला कलेक्टर को सामने देख डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई चिकित्सकों अपने घर और निजी क्लीनिक के अंदर प्रैक्टिस करते हुए पकड़े गए। अस्पताल प्रशासन से ऐसे चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आपको बता दे की बाड़मेर में इन दोनों मौसमी बीमारियों का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है ऐसे में चिकित्सा विभाग ने सभी डॉक्टर को समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों को राहत पहुंचाने के निर्देश जारी कर रखे है।
लेकिन डॉक्टर्स हॉस्पिटल की ओपीडी में बैठने की जगह सुबह सुबह अटेंडेंस रजिस्टर में साइन कर वापस चले जाते हैं। जिसके चलते अस्पताल में डॉक्टर्स के रूम के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइनों की शिकायत पर तुरंत ही पैदल मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर समय पर अस्पताल नहीं आने वाले चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई और सभी डॉक्टरों की अनुउपस्थिति लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि डॉक्टर अस्पताल में नहीं बैठे है और घरों पर या निजी क्लिनीक पर इलाज कर रहे है। जिसके चलते मरीजों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
शिकायत पर आज मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया तो कई डॉक्टर अस्पताल में नहीं मिले है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications