Kalulal Nagar: शादी के 49 दिन बाद राजस्‍थान का फौजी बेटा पश्चिम बंगाल में शहीद

कालूलाल नागर राजस्‍थान के बूंदी जिले की हिंडोली तहसील गांव हनुमानपुरा के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल में भारतीय सेना के ट्रक का टायर फटने से शहीद हो गए।

पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में भारतीय सेना के जवान कालूलाल नागर (26) शहीद हो गए। वे राजस्‍थान के बूंदी जिले की हिंडोली तहसील के गांव हनुमानपुरा के रहने वाले थे।

shaheed Kalulal Nagar

शहीद कालूलाल नागर की पार्थिव देह मंगलवार तक उनके गांव पहुंच सकती है। दुख की बात यह है कि कालूलाल नागर की शादी को महज 49 दिन ही हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में सेना में तैनात थे। वहां सेना के ट्रक में हवा भरते समय टायर फट गया, जिससे हादसे में घायल हुए कालूलाल नागर ने दम तोड़ दिया। उनकी शहादत की खबर से घर में कोहराम मच गया। पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कालूलाल नागर साल 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 4 जून 2023 को शादी के बाद ड्यूटी लौटे थे। उनकी शादी बूंदी जिले के नैनवा इलाके के गांव करवर निवासी टीना से शादी हुई थी। वे सेना को 'भगवान' की तरह मानते थे।

भाई ओमप्रकाश ने बताया कि कालूलाल नागर का जन्‍म 5 मई 2000 को हुआ था। शादी से पहले उन्‍होंने गांव में अपने घर का भी निर्माण करवाया था। कालूलाल के दो बड़े भाई हमेराज व परशुराम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+