Rajasthan Weather: राजस्थान में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, फतेहपुर का तापमान पहुंचा -5.2 डिग्री
Rajasthan Weather: राजस्थान में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, फतेहपुर का तापमान पहुंचे -5.2 डिग्री
जयपुर, 19 दिसंबर: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। तो वहीं, सबसे गर्म प्रदेशों में से एक राजस्थान शीतलहर की चपेट में हैं और यहां सर्दी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बता दें, कि फतेहपुर में शनिवार की रात सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान के माइनस में जाने से नालों का पानी भी जम गया और लोग सर्दी के कारण सुन्न हो गए। वहीं, पेड़ों की पत्तियों पर बर्फ की परत जम गई। पारा केवल फतेहपुर में ही नहीं गिरा, बल्कि कई अन्य इलाकों में भी माइनस डिग्री से नीचे रहा है।
Recommended Video

रेतीली जमीन से लेकर पेडों तक जम गई बर्फ
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर राजस्थान के फतेहपुर जिले तक साफ दिखाई दे रहा है। यहां तापमान गिनरे से रेतीली जमीन से लेकर पेड़ों तक पर ओस की बूंदे बर्फ की तरफ जम गई हैं। बता दें कि इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब राजस्थान के कई जिलों में एक साथ पारा शून्य से नीचे दर्ज हुआ है। तो वहीं, पारा गिरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। क्योंकि, अब रबी की फसलों पर पाला पड़ने की आशंका है।
फसलों पर जमी बर्क की परत
कड़ाके की सर्दी की वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। फसलों पर जहां-जहां सिंचाई का पानी गिरा वहीं पर बर्फ जम गई। यहां तक सिंचाई में काम आने वाले नलों में भी बर्फ जम गई है, तारों पर खेतों में तारबंदी पर बर्फ की परतें, खेतों में लगे पेड़ों पर पूरी तरह से बर्फ जमी हुई है। ऐसा लगता है मानों पेड़ो पर बर्फ की चादर बिछी हुई है। कड़ाके की इस सर्दी के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो सकती है। क्योंकि लगातार माइनस में चल रहे तापमान के कारण किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
फतेहपुर में दर्ज हुआ तापमान -5.2 डिग्री
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर बीती रात का न्यूनतम तापमान -5.2 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में इस सीजन का अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। खेतों में फसलों पर बर्फ का जमाव हो गया है, बाहरी इलाकों में खेतों पर तारबंदी पर सुबह सिचाई के दौरान बर्फ जम गई है। दिनभर उतरी हवाओं के चलने से ठिठुरन भरी सर्दी का तेज असर महसूस हुआ, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो कर रह गई।
माउंट आबू और चूरू में तापमान पहुंचा -1.1 डिग्री
सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू में भी लगातार दूसरे दिन आज तापमान -1 डिग्री पर टिका हुआ है। शनिवार शाम को चली तेज सर्द हवाओं से यहां ठिठुरन और बढ़ गई है। तो वहीं, चूरू जिले में न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तो वहीं, शेखावाटी में बर्फ जमाने वाली ठंड पड़ रही है। माइनस डिग्री तापमान के साथ शेखावाटी दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा है।
टूटा 10 का रिकॉर्ड
फतेहपुर शेखावाटी में आज 10 साल में पहली बार रात का तापमान -5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से राजस्थान का रेगिस्तान जमने लगा है। शेखावाटी का सीकर, झुंझुनूं व चुरू जिला सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में शेखावाटी के सर्दियों में सबसे ठंडा और गर्मियों में सबसे गर्म रहने की बड़ी वजह रेतीला होना है।












Click it and Unblock the Notifications