Rajasthan Election Result 2023: मतगणना पूरी से पहले जानें राजस्थान में 199 सीटों पर कौन-कहां से जीत रहा?
Rajasthan Election Result 2023 PDF: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। राजस्थान में भाजपा पूर्णमत वाली सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। मोदी लहर में अशोक गहलोत खुद का गढ़ सरदारपुरा सीट तो बचाते नजर आ रहे हैं, मगर कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हा रहे हैं।
दोपहर 12 बजे तक की मतगणना में राजस्थान की 199 सीटों में से भाजपा उम्मीदवार 110 पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस को 73 सीटों पर बढ़त है। वहीं, अन्य 16 सीटों पर आगे हैं।
पूरे राजस्थान में 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। पहले राउंड में डाक मतपत्र गिने जाएंगे, जिनमें कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को बढ़त मिली। इसके बाद ईवीएम में बंद वोटों की काउंटिंग शुरू की गई। उसमें भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गिनती के लिए जयपुर, जोधपुर और नागौर में दो-दो जबकि शेष 30 जिलों में एक-एक मतगणना स्थल बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर तैनात 1121 एआरओ की देखरेख में वोटों की गिनती की जा रही है।
इधर, 30 नवंबर को जारी एग्जिट पोल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बना दी, क्योंकि 10 में से 7 एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा और तीन के नतीजों में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आई। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि राजस्थान चुनाव परिणाम की तस्वीर मतगणना से साफ होगी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश कुल 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ, जो 75.45 प्रतिशत रहा। यह मतदान प्रतिशत राजस्थान विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है। श्रीगंगागनर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो जाने के कारण यहां चुनाव टाल दिए गए थे।
यहां क्लिक करके जानिए सभी 199 सीटों का परिणाम












Click it and Unblock the Notifications