Rajasthan Chunav: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, वसुंधरा के करीबी नेता ने ज्‍वाइन की कांग्रेस

भाजपा नेता अमीन पठान ने कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली। पठान राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्‍यक्ष हैं।

Amin Pathan join Congress: राजस्‍थान विधासभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। इससे पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला अभी भी जारी है।

राजस्‍थान में भाजपा के दिग्‍गज नेता व राजस्‍थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्‍यक्ष अमीन पठान ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

Rajasthan vidhan sabha Chunav 2023

अमीन पठान ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी नेताओं में से एक अमीन पठान का मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के अन्‍य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ज्‍वाइन करवाई। अमीन पठान के कांग्रेस ज्‍वाइन करने के मौके पर राजस्‍थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। अमीन पठान भाजपा अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष भी रहे हैं।

कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद अमीन पठान ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि बीजेपी में सबका साथ, सबका विकास झूठा नारा है। मैं लंबे समय से पार्टी में अनदेखी झेल रहा था। राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार अच्छा काम कर रही है। उनके काम से प्रभावित होकर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आया हूं।

अमीन पठान बोले कि वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप मुख्‍यमंत्री भैरों सिंह शेखावत और अन्य नेताओं की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में आए थे। 25 साल भाजपा में रहे।

भाजपा ने 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया, लेकिन हकीकत यह है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर की वजह से अमीन पठान ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+