राजस्थान : होली पर जिंदा जले तीन दोस्त, नागौर में चलती कार में लगी आग

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के जायल इलाके में रविवार रात गांव बोडिंद के पास सड़क के बाद कार में आग लग गई, जिससे तीन दोस्त जिंदा जल गए। हादसे के कारण त्योहार की खुखियों के बीच मातम छा गया।

Rajasthan: Three friends burnt alive on Holi, fire in a moving car in Nagaur

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महेंद्र, 32 वर्षीय लालाराम व 23 वर्षीय अमरसिंह रविवार रात को होली पर गेर नृत्य देखकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर वे तीनों युवकों को बचा नहीं सके। मृतकों में महेंद्र झलालड़ व लालाराम और अमरसिंह कुसिया गांव के रहने वाले थे। सूचना पाकर पहुंची जायल पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। दूसरे दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+