राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 : 10 यूनिवर्सिटी और 1200 से ज्यादा कॉलेजों में मतदान जारी

जयपुर। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 में मंगलवार सुबह से 8 बजे से मतदान जारी है। प्रदेश के राजस्थान विश्वविद्यालय समेत दस बड़े विश्वविद्यालयों और 200 से ज्यादा सरकारी व करीब 1000 निजी महाविद्यालयों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर तक कहीं से कोई अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रकिया दोपहर एक बजे तक चलेगी।

rajasthan students union election 2019 voting

छात्रसंघ चुनाव का परिणाम बुधवार सुबह 11 बजे मतगणना के बाद शाम तक जारी किए जाएंगे। राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस समेत अन्य यूनिवर्सिटीज में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के साथ शोध प्रतिनिधि के लिए भी मतदान हो रहा है. जबकि काॅलेजाें में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (RUSU) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी आमने-सामने खडे हैं। इनमें एनएसयूआई (NSUI) के पैनल में अध्यक्ष- उत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष- उज्जवल सिंह, महासचिव- महावीर गुर्जर औरसंयुक्त सचिव के लिए प्रियंका मीना चुनावी मैदान में हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पैनल से अध्यक्ष- अमित कुमार बड़बड़वाल, उपाध्यक्ष- दीपक कुमार, महासचिव- अरुण शर्मा और संयुक्त सचिव पद के लिए किरण मीणा मैदान में हैं।

जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में इनके बीच मुकाबला

जोधपुर की जेएनवीयू के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें हनुमान तरड़, अजय सिंह टाक, सुधीर विश्नोई , त्रिवेंद्र पाल सिंह राठौड़, रवींद्र सिंह भाटी और मनोज पंवार के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इनमें सुशील मेघवाल, ओमसिंह राजपुरोहित, कैलाश प्रसाद, अभिषेक राठौड़, हिमांशु नैणवाया, संजू और यशप्रताप शर्मा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+