Rajasthan: सीकर में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 5 घायल, मृतकों का नाम आया सामने

Sikar road accident: राजस्थान में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। दो कारों की आमने सामने भिड़ंत में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। जबकि दो घायलों का इलाज सीकर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

हादसा सीकर में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ। लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही एक कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ जा रही बोलेरो से टकरा गई। कारों को बीच टकर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर छह लोगो की मौत हो गई।

Rajasthan Sikar road accident

रिपोर्ट्स मुताबिक, हादसे की वजह अर्टिगा कार का फटना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सीकर से लक्ष्मणगढ़ जा रही अर्टिगा कार का टायर फट जाने के बाद कार डिवाइडर से टकरा कर लक्ष्मणगढ़ से सीकर की ओर आ रही एक बोलेरो कार पर जा गिरी।

हादसे में मृतकों के नाम-पता

  1. केशरी देवी पत्नी मुकेश कुमार उम्र 30 साल, निवासी गुरारा थाना खण्डेला सीकर - (सीकर एसके हॉस्पिटल)
  2. यतिका पुत्री सुरेश कुमार गुर्जर उम्र 09 साल निवासी चैनपुरा दादली थाना दादिया सीकर- (लक्ष्मणगढ हॉस्पिटल)
  3. मुलचन्द पुत्र श्रवण कुमार जाति जाट निवासी खारीयावास थाना खाटूश्यामजी सीकर- (लक्ष्मणगढ हॉस्पिटल) - बोलेरो डाईवर
  4. सरिता पत्नी महिपाल गुर्जर निवासी दांतला थाना जीणमाताजी सीकर- (लक्ष्मणगढ हॉस्पिटल)
  5. रणवीर सिंह उर्फ निकु पुत्र दिलजीतसिंह जाति राजपूत निवासी झाडौद थाना मौलासर नागौर हाल ननिहाल हमीरपुरा थाना लक्ष्मणगढ सीकर- (लक्ष्मणगढ हॉस्पिटल)
  6. सुरेन्द्र भुरिया पुत्र राम निवास भुरिया निवासी हमीरपुरा थाना लक्ष्मणगढ सीकर-- (लक्ष्मणगढ हॉस्पिटल)- इर्टिगा डाइवर

घायलों का नाम-पता

सीकर के एसके अस्पताल में दो घायलों को भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान निम्न है-

  1. महिपाल पुत्र तुलछाराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी दांतला थाना जीणमाताजी, सीकर
  2. सरोज पत्नी राजुराम उम्र 25 साल निवासी दांतला थाना जीणमाताजी सीकर

जयपुर रेफर हुए तीन घायलों की पहचान

  1. सुगनी देवी पत्नी तुलछाराम उम्र 50 साल जाति गुर्जर निवासी दांतला थाना जीणमाताजी, सीकर
  2. कोशल्या पत्नी सुरेश गुर्जर उम्र 29 साल निवासी चैनपुरा दादली थाना दादिया
  3. खुशी पुत्री मुकेश कुमार उम्र 06 साल निवासी गुरारा थाना खण्डेला सीकर

हादसे की जानकारी देते हुए सीकर के डिप्टी एसपी धर्माराम गिला ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की शिकार हुई एक गाड़ी का पता नागौर का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+