Rajasthan SI Paper Leak: फर्जी थानेदार पकड़ने के लिए SOG ने दुबारा दिलावाई परीक्षा तो चौंकाने वाला आया रिजल्ट
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में एसओजी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो ये कि जो अभ्यर्थी थानेदार बने हैं, उनमें से अधिकांश शक के दायरे में हैं।
दरअसल, 19 मार्च 2024 को एसओजी ने राजस्थान पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे 859 थानेदारों में से 605 की दोबारा परीक्षा ली। चौंकाने वाली बात ये है कि 400 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर 50 प्रतिशत सवालों के सही उत्तर नहीं दे पाए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में बडे़ स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है।

यही नहीं बल्कि बीते दिनों अरेस्ट किए गए 17 ट्रेनी एसआई की एसओजी ने दुबारा परीक्षा ली थी, ये ट्रेनी एसआई 20 फीसदी सवालों के भी सही जवाब नहीं दे सके थे। जबकि इन्हें में एसआई भर्ती परीक्षा का टॉपर नरेश बिश्नोई भी शामिल था।
अब जिन नए 400 ट्रेनी थानेदार राजस्थान एसओजी की राडार पर आए हैं, उनसे पूछताछ में कुछ नए खुलासे हो सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने साल 2021 में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 859 पदों पर परीक्षा आयोजित की थी।
अशोक गहलोत के सरकार के समय हुई परीक्षा में पेपर लीक हुआ था, मगर उस समय पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी। राजस्थान में सरकार बदलते ही नए सिरे से जांच करवाई तो परत दर परत उधड़ गई।
जयपुर व किशनगढ़ स्थित पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी थानेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की थी, फिर जांच आगे बढ़ी तो अरेस्ट भी किया और उनको ठिकानों पर दबिश भी मारी।
उल्लेखनीय है कि एसओजी जांच में सामने आया कि राजस्थान भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर जयपुर के हसनपुरा स्थित निजी स्कूल से लीक हुआ था। यहां स्कूल प्रबंधन से मिलीभगत करके प्रश्न पत्र माफिया को बेचा गया और उन्होंने लाखों रुपए लेकर पेपर अभ्यर्थियों तक पहुंचा दिया। राजस्थान पेपर लीक केस में किरोड़ी लाल मीणा भी अक्सर कार्रवाई की मांग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications