Rajasthan School Holiday: स्टूडेंट्स को मिलेगी एक हफ्ते की छुट्टी, जानें किस वजह से बंद रहेंगे स्कूल?
Rajasthan School Closed: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 2026 बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बच्चे जुटे हुए हैं। स्टूडेंट्स के साथ पैरेंट्स भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर तैयारी के लिए स्कूल कब से बंद होंगे? आम तौर पर परीक्षा से पहले एक हफ्ते का समय तैयारी के लिए मिलता है। हालांकि, स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान भी नियमित क्लास नहीं होती है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश स्कूल बोर्ड परीक्षाओं से 10 से 12 दिन पहले नियमित कक्षाएं बंद कर देते हैं। छात्र सेल्फ-स्टडी और रिवीजन पर पूरा फोकस कर सकें, इसके लिए समय दिया जाता है। कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं।

Rajasthan School: 1 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा तैयारी के लिए छुट्टी
संभावना है कि अधिकतर स्कूलों में 1 फरवरी 2026 के आसपास से तैयारी के लिए छुट्टियां शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि, इसका अंतिम फैसला स्कूल प्रबंधन द्वारा ही लिया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने स्कूल और शिक्षकों के साथ संपर्क में रहें। प्रैक्टिकल कराने का निर्देश 8 फरवरी तक दिया गया है।
Rajasthan School Closed: परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी छुट्टियां
- कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। RBSE के अनुसार, रेगुलर छात्रों के प्रैक्टिकल 9 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
- इस दौरान कई स्कूलों में नियमित कक्षाएं सीमित कर दी जाती हैं। छात्र अपने प्रोजेक्ट्स, प्रैक्टिकल फाइल और आंतरिक मूल्यांकन की तैयारी में व्यस्त रहते हैं।
- 26 जनवरी को बच्चों को गणतंत्र दिवस की छुट्टी मिलेगी और बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों को तैयारी के लिए समय मिलेगा। स्कूल अपने स्तर पर तैयारी के लिए छुट्टियां देते हैं और ज्यादातर स्कूल जनवरी के आखिरी से प्रीपरेशन लीव दे रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा की तिथियां इस प्रकार हैं:
- कक्षा 10वीं: 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
- कक्षा 12वीं: 12 फरवरी से 11 मार्च 2026
Rajasthan School Closed: ठंड की वजह से बढ़ाई गई थी छुट्टियां
शीतकालीन अवकाश और ठंड की छुट्टियों का असर भी इस शैक्षणिक कैलेंडर पर पड़ा है। राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां समय-समय पर बढ़ाई गई थीं। कुछ जिलों में यह अवकाश 14 जनवरी 2026 तक रहा। फिलहाल स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी से 8वीं तक) के समय में बदलाव लागू है। आने वाली आधिकारिक छुट्टियों की बात करें तो 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस (सोमवार) और 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि (रविवार) है।
प्रवेश पत्र (Admit Card) स्कूलों द्वारा जनवरी के अंतिम सप्ताह में वितरित किए जाने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और अपने स्कूल से संपर्क में रहें।












Click it and Unblock the Notifications