राजस्थान : सरपंच के ससुर ने खुद को गोली मारी, लिखा-'मेरा अंतिम संस्कार बेटा नहीं, पोता करें'
जालोर, 6 अप्रैल। 'मैं कहता हूं ऐसी औलाद किसी को नहीं हो। जो बाप का नहीं वो किसी का नहीं। मेरा अंतिम संस्कार बेटा शक्ति नहीं करें, पोता आरडी सिंह करें...'
यह आखिरी इच्छा राजस्थान के जालोर जिले के भाद्राजून इलाके के गांव रामा के 72 वर्षीय मोड सिंह की है। मोड सिंह ने सोमवार शाम को खुद की बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मरने से उसने एक वीडियो भी बनाया जा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के बेटे शक्ति सिंह की पत्नी वर्तमान में रामा गांव की सरपंच है।

जालोर के भाद्राजून एसएचओ प्रताप सिंह के अनुसार मोड सिंह ने बंदूक से गोली मारकर सुसाइड किया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, मगर सुसाइड नोट व मृतक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। जालोर पुलिस की स्पेशल टीम सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोड सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा-'मेरी पोती व पोता राणीदान सिंह ने हम दोनों की सेवा व प्यार बहुत किया। भगवान उनको हमेशा हर तरफ से सुखी व समर्थ रखे। मेरा आशीर्वाद है कि आप आपके दादू मम्मा का ध्यान रखना। जिनका मैंने बुरा किया, उनसे मैं माफी मांगता हूं। जिन्होंने मेरा बुरा किया, उनको मैं माफ करता हूं, इन तीनों के अलावा। भगवान मुझे माफ करें।
मैं भगवान के पास जा रहा हूं। कारण यह है कि रावला बेटे शक्ति को 2008 में सौंपा। फिर 2009 में मुझे कसना चालू किया। 2018 तक हम दोनों के लिए 3000 महीना देता था।
विक्रम सिंह व महेंद्र सिंह के संपर्क में आने के बाद आज तक बंद कर दिए। कहना था कि अगर जमीन व रुपए नहीं देंगे तो अपने आप दोनों मर जाएंगे। हमारे पास न जमीन है न रुपए। शक्ति ने पहले जमीन ली, फिर रावला अपने नाम करवाया। जीप बिनणी (बेटे की पत्नी) के नाम करा ली। विक्रम व महेंद्र की सहमति से दोनों ने बंदूक ली और कहा- हमें खतरा है। ज्यादा कसूर शक्ति का ही है, इन दोषियों को सजा दिलाने में सब मदद करें।
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- बहू का इसमें प्रत्यक्ष सहयोग नहीं है। अगर सासू का ख्याल रखेंगे तो ठीक है, नहीं तो हमारे से भी बुरी हालत होगी। विवरण पूरा मेरी अलमारी में लिखा हुआ है। मैं कहता हूं शक्ति जैसी औलाद किसी को नहीं हो। जो बाप का नहीं वह किसी का भी नहीं। भगवान मुझे मोक्ष प्रदान करें। वापस इस दुनिया में ही भेजें। आप सब प्रार्थना करें। मेरा अंतिम संस्कार शक्ति नहीं करे, पोता आरडी सिंह करें।












Click it and Unblock the Notifications