Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्थान में कब होंगे सरपंच चुनाव? सरकार ने कोर्ट में बताया अपडेट
Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कब होंगे? गांवों में नए सरपंच कब चुने जाएंगे? इसका जवाब राजस्थान में हर कोई जानना चाहता है, क्योंकि राजस्थान में सरपंचों के चुनाव टालकर मौजूदा सरंपचों के कार्यकाल को ही बढ़ाया गया है।
दरअसल, राजस्थान की 6759 ग्राम पंचायतों में सरंपच चुनाव जून 2025 से पहले नहीं होंगे। यह जानकारी राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से राजस्थान उच्च न्यायलय में पेश किए शपथपत्र में दी है। अभी राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि राजस्थान सरकार ने परिसीमन और पुनर्गठन की अधिसूचना मार्च महीने में जारी कर दी गई थी। यह प्रक्रिया मई से जून तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद ही सरपंचों के चुनाव हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Sarpanch Chunav: कार्यकाल बढ़ने के बाद कैसे काम करेंगे सरपंच? अब कब होंगे राजस्थान पंचायत चुनाव?
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पंचायत चुनावों को स्थगित करने के फैसले के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि चुनाव कब कराए जाएंगे? पहले के आदेशों में भी कोर्ट ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा था, जिसे अब सरकार ने अपने अतिरिक्त शपथपत्र में विस्तार से पेश किया है।
अगली सुनवाई में कोर्ट ले सकता है अहम फैसला
राजस्थान सरकार की ओर से यह साफ़ कर दिया गया है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हुए बिना चुनाव कराना संभव नहीं है। ऐसे में अब इस मामले की अगली सुनवाई पर अदालत क्या रुख अपनाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
परिसीमन को लेकर उठ रहे विरोध के स्वर
राजस्थान में ग्राम पंचायतों की सीमाएं तय करने की मौजूदा प्रक्रिया को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध भी देखने को मिल रहा है। कई जगह नई पंचायतों का गठन किया गया है, वहीं कुछ पुरानी पंचायतों को भंग कर उन्हें शहरी निकायों में शामिल किया गया है। इससे प्रभावित इलाकों में स्थानीय लोग बदलाव का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications