राजस्थान बना बर्फिस्तान: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरकर -1.8 पर पहुंचा Sikar का पारा, फतेहपुर में जमी बर्फ
सीकर।
राजस्थान में सर्दी सितम ढाने लगी है। सीकर जिले में जाड़ा 18 दिसम्बर को जमाव बिंदू के नीचे लुढ़क गया है। सर्दी की इस सीजन में बीती रात सबसे सर्द रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

Rajasthan के Fatehpur में Minus 1.8 और Mount Abu में माइनस 1 डिग्री तक गिरा पारा | वनइंडिया हिंदी

अचानक पांच डिग्री गिरा का तापमान
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को तापमान अचानक पांच डिग्री गिरकर माइनस 1.8 डिग्री पहुंच गया है। इससे पूरे शेखावाटी अंचल का जर्रा जर्रा जमा नजर आया।

बर्फ जमी दिखी
आलम यह रहा कि सुबह फसलों व वाहनों के शीशे व सीट पर बर्फ जमी दिखी। वहीं, बर्तनों में रखा पानी तक जम गया। सर्दी का जनजीवन पर भी खासा असर देखा गया। लोग सर्दी से बचने के लिए देर सुबह तक रजाई में दुबके रहे।

अलाव व हीटर का सहारा
गर्म कपड़ों में लदे होने के साथ जहां तहां अलाव व हीटर का सहारा लेते भी दिखे। इससे पहले कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। हालांकि अब धूप खिलने से थोड़ी राहत महसूस हुई है।

राजस्थान का मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम विक्षोभ व हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के चलते तापमान आगे भी जमाव बिंदू के आसपास ही रहने के आसार है।












Click it and Unblock the Notifications